Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के घटे दाम

    जयपुर. रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर महंगाई का तड़का लग गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए है, जिसका सीधा अस...

Also Read

 

 


जयपुर. रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर महंगाई का तड़का लग गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए है, जिसका सीधा असर आपके बजट पर पड़ेगा। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। जयपुर में सिलेंडर के नए दाम 1056 रुपए 50 पैसे होंगे। दूसरी तरफ, तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपए की कटौती की हैं। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2038 रुपए में उपलब्ध होगा। आपको बता दे कि सरकारी तेल कंपनियों ने एक जुलाई को कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया था, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। काफी दिनों से लोग यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कमी होगी, लेकिन लगातार तेल कंपनियां घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाती जा रही है। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी अघोषित रूप से बंद कर दी गई है। ऐसे में आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

ऐसा पहली बार घरेलू महंगा, कमर्शियल सस्ता
ऐसा पहली बार है कि घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं और कमर्शियल के दाम घटे हैं। कमर्शियल सिलेंडर पर जहां अभी 1 तारीख को 126.50 रुपए घटाए थे, वहीं, आज फिर इसमें लगभग 8.50 रुपए की कटौती हुई है।
रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी जीएसटी
रसोई गैस पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है।