Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पैसा मांगने की शिकायत पर फिर दो आरक्षक निलंबित

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।              00  क्राइम रिपोर्ट  पुलिस विभाग में फिर अवैध वसूली की शिकायत सामने आई है। मामला सही प्रतीत होने पर इस...

Also Read

 

भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

           00  क्राइम रिपोर्ट 

पुलिस विभाग में फिर अवैध वसूली की शिकायत सामने आई है। मामला सही प्रतीत होने पर इस मामले में दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा निलंबन का आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभी कुछ दिन पहले ही पैसे की मांग करने पर एक उप निरीक्षक को निलंबित किया गया है। उसके बाद  यहां पैसे की मांग करने का यह दूसरा मामला सामने आ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस अधीक्षक से भिलाई 3 के निवासी एक महिला के द्वारा द्वारा दो आरक्षको के खिलाफ  अवैध रूप से पैसे मांगे जाने की शिकायत की गई थी। पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1489 विजय सिंग एवं आरक्षक क्रमांक 448 कृष्णा सिंग के खिलाफ यह शिकायत की गई थी।

प्रथम दृष्टया ही पैसे की माँग किये जाने की शिकायत  सही प्रतीत होने पर संबंधित आरक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है व पृथक से विभागीय जाँच संस्थित कर दिया गया।  तब तक इनका कार्यस्थल पुलिस लाइन दुर्ग होगा।