Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का रायपुर में छत्‍तीसगढ़ी अंदाज में स्‍वागत, जेसीसीजे और बसपा विधायकों ने दिया समर्थन

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।   एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को इस चुनाव में दूसरे दलों का भी समर्थन बढ़ता जा रह...

Also Read

 रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।


 एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को इस चुनाव में दूसरे दलों का भी समर्थन बढ़ता जा रहा है। आज वहां राजधानी रायपुर पहुंची तो उन्हें छत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी और बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने समर्थन देने की घोषणा की है।  राजधानी रायपुर केे एक  होटल में द्रोपदी मुर्मू की भाजपा के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक में जेसीसीजे और बसपा के विधायक भी पहुंचे थे। भाजपा की बैठक में जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ जोगी के अध्‍यक्ष अमित जोगी और विधायक डा रेणु जोगी के अलावा बसपा के विधायक केशव चंद्रा और इंदु बंजारे ने उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन व्‍यक्‍त किया। इस मौके पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह, भाजपा प्रदेश विष्‍णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बजमोहन अग्रवाल सहित अन्‍य वरिष्‍ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की। बीजेपी के कई बड़े नेता रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। इसके साथ भाजपा की कई महिला नेत्री छत्‍तीसगढ़ की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी। आदिवासी समाज की महिलाओं काफी उत्साह दिखा।

इसके बाद द्रौपदी मुर्मू रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे बेबीलोन इंटरनेशनल होटल के लिए रवाना हो गईं, जहां छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इस मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

इससे पहले मुर्मू के स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा के सांसदों और विधायकों की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। मुर्मू स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वीआइपी रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचेंगी और विधायकों-सांसदों से मुलाकात करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बैठक में मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की प्रक्रिया को लेकर माक ड्रिल किया गया।