Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सोनिया गांधी को ईडी के बुलावे के विरोध में कांग्रेस ने गांधी मैदान में किया सत्याग्रह

  रायपुर । असल बात न्यूज़।। ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने गांधी मैदान में सत्याग्रह आंदोलन किय...

Also Read

 

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।

ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने गांधी मैदान में सत्याग्रह आंदोलन किया। इस सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार के दुराग्रह के खिलाफ जमकर आवाज उठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा दबावपूर्वक ईडी जैसी संस्था का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने का षड़यंत्र किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा किहम सब लोकतांत्रिक तरीके से महात्मा गांधी जी के दिखाये गये रास्ते से अन्याय अत्याचार के विरूद्ध हम लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन किये है। मोदी भाजपा की सरकार हमारी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उसके विरूद्ध में हम सत्याग्रह में बैठे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी जी कहते थे मैंने चाय बेचा, अब चाय बेचते-बेचते देश को बेचने लगे है। पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह ने देश की संपत्ति को बनाया। मोदी सरकार रेल्वे स्टेशन, एयरपोर्ट, एलआईसी, भारत पेट्रोलियम सभी को बेच रहे है। दो लोग बेच रहे शाह और शहंशाह और दो लोग खरीद रहे है। ऐसे हाथों में सत्ता चला गया जो देश को बेचने में लगा हुआ है।

सत्याग्रह कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सभापति प्रमोद दुबे, महामंत्री अरूण सिसौदिया, प्रवक्ता विकास तिवारी, रायपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उद्योराम वर्मा, महासमुंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, राजनांदगांव कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, बलौदाबाजार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, सूर्यमणी मिश्रा, महेश शर्मा, सुनील कुकरेजा, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, बदरूद्दीन कुरैशी, राईस किंग खूंटे, अभिषेक शुक्ला, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रियाज अहमद, मदन तालेड़ा, मोहनलाल वर्मा, सीमा वर्मा, तुलसी साहू, चन्द्रवती साहू, दिलीप सिंह चौहान, डॉ. कमलनयन पटेल, विनीता पंडित, कीर्ति सिंह, गणेश सिंह ध्रुव, अनिल सिंह, दीप बग्गा, अशोक राम, भावसिंह, शबाअली, पप्पू ईरानी, रहमत उल्ला खान, कमलजीत पिंटू, विवेक वासनिक, नरेश गड़पाल, पूजा देवांगन, शीत श्रीवास, मनोज कुमार सोनकर, उमेश कश्यप, कुलदीप शर्मा, धरम साहू, सूरज निर्मलकर, अमित शर्मा, मोहम्मद ताहिर, अब्दुल रब, मो. सिद्दीक, अंकित बागबाहरा, दुर्गेश वर्मा, शब्बीर खान, सुयश शर्मा, रवि लहरी, भूपत महोविया, भरत सिंह राणा, अरुण चन्द्र, रविन्द्र शुक्ला, जयशंकर तिवारी, सुरेन्द्र चौधरी, विना ताम्रकार, संजय सोनी, रेखराम पात्रे, गौतम यादव, सै. तहजीबुल, डॉ. शत्रुहन रात्रे, अनीम मानिहार, राहीक खान उपस्थित थे।