Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गिरफ्तार हुए सिंगर दलेर मेहंदी, गायक पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज

  पटियाला । असल बात न्यूज़।।  पंजाब पुलिस ने मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है। पटिलाया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस ...

Also Read

 पटियाला ।

असल बात न्यूज़।।


 पंजाब पुलिस ने मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है। पटिलाया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल ने उनकी सजा बरकरार रखी है। जज ने दलेर को तत्काल हिरासत में लेने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गायक दलेर मेहंदी को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने दलेर को दो साल की सजा सुनाई थी।

 सिंगर दलेर मेहंदी ने 2018 में ट्रायल कोर्ट के फैसले को पटियाला सेंशस कोर्ट में चुनौती दी थी। 2018 में गायक को कबूतर को गोली मारने के मामले में दोषी ठहराया गया था। दलेर मेहंदी को दो साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

2003 के मामले में साल 2018 में दलेर मेहंदी को पटियाला निधि सैनी कोर्ट ने सजा सुनाई थी। हालांकि गायक को जमानत दे दी गई क्योंकि उनकी सजा तीन साल से कम थी। इस केस में बुलबुल मेहता को भी बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।