Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से 10 लाख का गांजा जब्त

  जांजगीर-चांपा। ग्राम करूमहू नेशनल हाईवे क्रमांक 49 में मुक्तीधाम के पास स्कार्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड नीचे गिरा था। सूचना पर प...

Also Read

 


जांजगीर-चांपा। ग्राम करूमहू नेशनल हाईवे क्रमांक 49 में मुक्तीधाम के पास स्कार्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड नीचे गिरा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की तो देखकर दंग रह गई। वाहन के सीट में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने स्कार्पियो से 252 किलो ग्राम गांजा जब्त किया जिसकी कीमत 10 लाख 8000 रुपए बताई जा रही है। 
मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम करूमहू नेशनल हाईवे 49 में मुक्तीधाम के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक जेएच 01 डीएच 3914 दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड नीचे गिरने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी मुलमुला अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक सफेद स्कार्पियो रोड के नीचे दुर्घटना ग्रस्त मिला। वाहन में कोई नहीं था। वाहन की तलाशी पर लेने उसके अंदर रखे 270 पैकेट गांजा मिला। पुलिस ने सभी गांजा को निकालकर जब्ती बनाई। 
तौल कराने पर उसका वजन 252 किलो निकला। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख 8000 रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में लगे स्कापिर्यो को भी जब्त किया। वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंच सकती है। मामले में अज्ञात आरापितों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक केसी मोहले, एएसआई कपिल साहू, प्रधान आरक्षक सरोज पाटले, आरक्षक राजा रात्रे, सुमंत कंवर एवं अकलतरा पुलिस की टीम शामिल थी। 
ओडिश और झारखंड से होती है तस्करी

जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ओडिशा और झारखंड से बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी होती है। जशपुर होते हुए यहां झारखंड से और रायगढ़ व बलौदाबाजार जिले की सीमा से इस जिले में गांजा का परिवहन होता है। यहां से बिलासपुर, रायपुर के अलावा मध्यप्रदेश तक भी गांजा की तस्करी होती है।