Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

हिमाचल, महाराष्ट्र रेड अलर्ट, इन 10 राज्यों में भी भारी बारिश के आसार, राजस्थान, गुजरात

   देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय है और भारी बारिश के कारण जन-जीवन प्रभाविति हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्...

Also Read

 


 देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय है और भारी बारिश के कारण जन-जीवन प्रभाविति हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत करीब 11 राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट किया है। मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक, उन राज्यों में शामिल हैं जहां आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं अतिवर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के अलावा राजस्थान और कर्नाटक में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।

महाराष्ट्र और हिमाचल में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 11 जुलाई तक राज्य के कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। इस दौरान कोंकण क्षेत्र के सभी जिलों में मूसलाधार से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गोवा सरकार ने रेड अलर्ट जारी होने के बाद कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 9 जुलाई को छुट्टी घोषित की है। वहीं गुजरात में 11 जुलाई तक बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 तारीख को बारिश होने की संभावना है।

पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया, जबकि पड़ोसी सिरमौर, देहरादून और हरिद्वार को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

तेलंगाना में स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार, रविवार के लिए रेड वार्निंग जारी की गई है, क्योंकि बारिश की स्थिति खराब है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और जलाशय तेजी से भर रहे हैं। अधिकारियों ने गोदावरी बेसिन में श्री राम सागर और कदमम जलाशयों के स्पिलवे खोल दिए हैं। केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट है।