Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्ट्रपति पद की NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन करेंगी दाखिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे शामिल

  नई दिल्ली.   राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौप...

Also Read

 


नई दिल्ली.  राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी साथ रहेंगे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वा सरमा सहित कई अन्य नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपने नाम का ऐलान होने के बाद गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर के साथ स्वागत किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

पीएम मोदी होंगे द्रौपदी मुर्मू के पहले प्रस्तावक-
नामांकन के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक होंगे। इसके अलावा बीजेपी प्रेसिडेंट नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल रहेंगे। द्रौपदी मुर्मू के गृह राज्य ओडिशा से सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के दो वरिष्ठ मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय हो कि बीजद प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।