Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बोरवेल में गिरे राहुल तक पहुंचने में लग सकते हैं पांच घंटे, सीएम बघेल ने दी जानकारी

  जांजगीर। मालखरौदा ब्लाक के पिहरीद में शुक्रवार की शाम बोर में गिरे 10 साल का बालक को बचाने का प्रयास रातभर जारी रहा। शनिवार की सुबह तक ...

Also Read

 

जांजगीर। मालखरौदा ब्लाक के पिहरीद में शुक्रवार की शाम बोर में गिरे 10 साल का बालक को बचाने का प्रयास रातभर जारी रहा। शनिवार की सुबह तक करीब 40 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। बच्चे की गतिविधियों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। उस तक केला, फ्रूटी सहित अन्य खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। बच्चा रात में 12 बजे के करीब सौ गया था। सुबह से फिर उसकी आवाज आ रही है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर बच्चे का वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी है कि राहुल तक पहुंचने में पांच से छह घंटे लग सकते हैं।

 


ग्राम पीहरीद निवासी रामकुमार उर्फ लालाराम साहू का पुत्र राहुल साहू (10) मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार को वह शाम चार बजे घर की बाड़ी में खेलने गया और बोर में गिर गया। घर के लोगाें ने जब उसकी खोजबीन की तो बोर से उसकी आवाज आई। तब पता चला कि वह बोर में गिर गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।