Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

उत्तर पूर्व से चले आ रहे हैं मानसूनी बादल, आज दोपहर से अच्छी बारिश की संभावना

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।।  अब मौसम का रुख बदल रहा है। कुछ इलाकों में मानसून सक्रिय हुआ है और मानसून के बादल कम दबाव वाले क्षे...

Also Read

 नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।

असल बात न्यूज़।। 

अब मौसम का रुख बदल रहा है। कुछ इलाकों में मानसून सक्रिय हुआ है और मानसून के बादल कम दबाव वाले क्षेत्र की ओर बढ़ते जा रहे हैं। यह बादल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की ओर बढ़ रहे हैं। इनके भटकने नहीं पर आज उड़ीसा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है। दोपहर बाद से धूप नहीं निकलने की संभावना है। देश में इस साल अभी तक सभी जगह सामान्य से कम बारिश हुई है। आषाढ़ महीने में भी देश के मध्य क्षेत्र में 30% कम बारिश हुई है। 

अब कल शाम से मौसम बदलता रहा है। कल जो दिन भर धूप निकली थी आज उसकी जगह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वही शाम को और रात को विभिन्न क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की खबर मिली है। आज सुबह से भी धूप निकल गई है लेकिन अब उत्तर पूर्वी क्षेत्र से मानसून के बादल छत्तीसगढ़ उड़ीसा और मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने लगे हैं। कम दबाव का क्षेत्र बने होने के वजह से मानसून के इन इलाकों में तेजी से पहुंचने की संभावना है। इससे छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में दोपहर से तेज झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। 

मानसून की बारिश समय पर पर्याप्त नहीं होने की वजह से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी कार्य पिछड़ता नजर आ रहा है। जिन किसानों ने खेतों में पंप लगाकर सिंचाई के साधन बना लिए हैं वह धान की बुआई करने लगे हैं। उत्तर पूर्व से आने वाले मानसूनी बादलों से छत्तीसगढ़ में पहले अंबिकापुर इलाके में बारिश शुरू हो सकती है। बस्तर संभाग में यह बारिश देर से पहुंचेगी। अंबिकापुर में कुछ देर में बारिश हो जाने की संभावना है।



असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता