अफसरों ने बताया कि सम्मेलन 21 से 24 जून तक चलेगा। इसमें विभिन्न् देशों के सवा दो सौ से अधिक वक्ता शामिल होंगे। इसमें शामिल होने के लिए बघेल 20 जून को यहां से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश से एक प्रतिनिधिमंडल भी इंडोनेशिया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री के सलाहकारों के साथ ही अधिकारी शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल इंडोनेशिया के साथ सिंगापुर और वियतनाम भी जाएंगे। बघेल सम्मेलन को जलवायु के मुद्दे पर संबोधित करेंगे। इस दौरान वे गोधन न्याय योजना के जरिये कैसे प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसकी जानकारी देंगे। साथ ही प्रदेश में आदिवासी और पिछड़े वर्ग के विकास और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डालेंगे।
मुख्यमंत्री बनने के बाद बघेल की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले बघेल 2020 में 11 से 21 फरवरी तक अमेरिका की यात्रा पर गए थे। करीब 10 दिनों के इस प्रवास में मुख्यमंत्री के साथ अफसरों का एक प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका के उद्योगपतियों को निवेश के लिए यहां आमंत्रित करने के लिए गया था।