Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

महिला की हत्या कर शव को दफनाने वाला गिरफ्तार

  राजपुर. पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरा में लगभग ढाई माह पहले महिला की हत्या कर शव को दफना दिया गया था।पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चल...

Also Read

 


राजपुर. पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरा में लगभग ढाई माह पहले महिला की हत्या कर शव को दफना दिया गया था।पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ग्राम के ही देवसाय नामक व्यक्ति ने जमीन विवाद पर महिला की हत्या कर शव को दफना दिया है।अंबिकापुर आकर बस में क्लीनर का कार्य करने वाले आरोपित को हत्या और साक्ष्‌य छिपाने के आरोप पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम घाघरा निवासी कोपली कोडाकू उर्फ झाको बाई 53 वर्ष बीते 18 मार्च 2022 से लापता हो गई थी।बीते 12 अप्रैल 2022 को गांव से लगे एक स्थान पर कंकाल दबा था।कपड़ों को जानवरों ने खींचकर बाहर निकाल दिया था।कपड़ो के आधार पर मृतका की पहचान झाको बाई के रूप में की गई थी।कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में कब्र खोद कंकाल बाहर निकलवाया गया था।प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि घटना दिनांक से देवसाय कोडाकू उर्फ खेसारी कोडाकू घर पर नहीं है। संदेही देवसाय का पता करने पर पता चला कि संदेही देवसाय अंबिकापुर में रहकर बस में क्लीनर का काम कर रहा है।इसी सूचना के आधार पर देवसाय 20 वर्ष को हिरासत में लिया गया।जब उससे पूछताछ की गई तो उसने जमीन विवाद पर महिला की हत्या कर शव को दफना देने की स्वीकारोक्ति की।पुलिस जांच में पता चला कि मृतका और आरोपित के परिवार के बीच पिछले 20 साल से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।इसी विवाद पर उसने महिला की गला दबा कर हत्या कर शव को छिपाने के लिए कंधे में लाद कर ले जाकर कोचली नाला के पास दफना दिया था।हत्या की गुत्थी सुलझाने में चौकी प्रभारी आरके कश्यप,एएसआइ जहुर साय,योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक जगतपाल मरकाम, तुलसीराम धीवर, तसील कैवर्त्य आरक्षक सुरेन्द्र रवि, सचित कुशवाहा, अनिल पैंकरा, कुलदीप कुमार, पीयूष केरकेट्टा, धर्मेन्द्र शर्मा, सागर सिंह सक्रिय रहे।