Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कलेक्टर बंगला परिसर में युवक ने लगाई फांसी

  रायगढ़ । अज्ञात कारणों से सीतापुर (सरगुजा) निवासी एक युवक ने कलेक्टर बंगला परिसर में लोहे के एंगल के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार...

Also Read

 


रायगढ़ । अज्ञात कारणों से सीतापुर (सरगुजा) निवासी एक युवक ने कलेक्टर बंगला परिसर में लोहे के एंगल के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की देर रात हुई इस घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह नियमित जांच के लिए पहुंचे सुरक्षाकर्मियों को हुई। मामले की सूचना तत्काल कलेक्टर भीम सिंह को दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आशीष एक्का पिता लाल कुमार साय (28) पड़ोसी जिला सरगुजा सीतापुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह साल भर पहले वह अपने चार साथियों के साथ बैंगलोर में रोजी-मजदूर करने गया था। वह बैंगलोर से रात लगभग 11ः30 बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंचा। यहां से उसके तीनों साथी बस से गृह ग्राम लौट गए और वह कलेक्टर बंगला परिसर के अंदर पहुंच गया। यहां उसने अपने बेल्ट के सहारे एक लोहे के एक एंगल में फांसी लगा ली। युवक की पहचान उसके पैंट के जेब से मिले रेल की टिकट और आधार कार्ड के आधार पर की गई। युवक के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई यह अब तक पता नहीं चल सका है।

बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है।