बिलासपुर। मंगलवार की देर रात कोटा क्षेत्र के मझवानी में कंचनपुर मोड़ के पास हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो महिलाओं ने बुधवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक महिला ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर दो महिलाओं को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
मंगलवार को बेलगहना चौकी अंतर्गत शिवतराई में रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बानाबेल गई थीं। कार्यक्रम के बाद महिलाएं वापस गांव लौट रही थीं। महिलाओं की आटो कंचनपुर मोड़ के पास पहुंची थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से जा रही बोलेरो ने महिलाओं से भरी आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो सड़क से दूर जाकर पलट गई। इससे दो महिलाओं सुनीता मेश्राम(35) और निरसिया पोर्ते(42) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुधवार की सुबह एक महिला सुनीता भानू निवासी परसदा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
गांव में है मातम
मंगलवार की रात घटना की जानकारी जैसे ही शिवतराई में लगी गांव में मातम छा गया। गांव के लोग अलग-अलग वाहनों से पहले रतनपुर अस्पताल पहुंचे। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सिम्स पहुंच गए। तीन महिलाओं की मौत की सूचना के बाद गांव में सन्न्ाटा पसर गया है। बुधवार को दोनों महिलाओं के शव गांव पहुंच गई। शाम तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांवों में हादसे रोकने चलेगा अभियान