प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दी सरोज पांडेय को जन्मदिन की बधाई

 


दुर्ग. राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने अपना जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने सुश्री पांडेय को दूरभाष के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।

जन्मदिन की बधाई देने उनके जल परिसर स्थित निवास पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की दिनभर भीड़ जुटी रही।

भाजपा नेत्री राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडेय का जन्म दिवस उनके कार्यालय जल परिसर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम सुश्री पांडेय ने चंडी शीतला मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और वहां गरीब लोगों को आवश्यक वस्तुएं भेंट की।

उसके बाद ग्रीन चौक पर बस्ती के बच्चों के साथ केक काटा व मिठाइयां बांटी। जन्मदिन की बधाई देने जल परिसर स्थित कार्यालय में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। राष्ट्रीय नेताओं व प्रदेश पदाधिकारियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी।

राजनीतिक पदाधिकारियों के अलावा अधिवक्ता संघ के सदस्य, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य तथा व्यापारिक जगत के लोगों ने भी जन्मदिन की बधाई दी।

बधाई देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पवन साय,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, सुभाष राव, पुरिंदर मिश्रा सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान जल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोग गीत संगीत पर थिरकते नजर आए।