Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गुप्त रूप से करें इन चीजों का दान, जाग उठेगा फिर से सोया भाग्य

  नई दिल्ली : सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही दानदक्षिणा आदि का देने का बड़ा महत्व रहा है। शास्त्रों के अनुसार दान देने से जीवन में सुख-...

Also Read

 


नई दिल्ली: सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही दानदक्षिणा आदि का देने का बड़ा महत्व रहा है। शास्त्रों के अनुसार दान देने से जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है और वहीं दान देने वाले मनुष्य को मृत्यु के पश्चात मोक्ष प्राप्त होता है। इसके अलावा कुछ लोग बिना किसी को बताए छुपा कर दान करते हैं जिसे गुप्त दान कहा जाता है। मान्यता है कि गुप्त रूप से किया गया दान कई गुना फलदायी होता है। वहीं ज्योतिष अनुसार ग्रह शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए भी दान किया जाता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों का गुप्त दान पुण्यदायी माना जाता है...

1. सत्तू और गुड़ का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गर्मी के सीजन में सत्तू और गुड़ का दान बहुत शुभ होता है। इन चीजों के दान से भूखे व्यक्ति को गर्मी के प्रकोप से भी राहत मिलती है। वहीं शास्त्रों में गुड़ के दान को जीवन में सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। गुड़ के दान से पितृ और देवी-देवताओं को प्रसन्नता मिलती है और दान देने वाले व्यक्ति को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2. फल का दान
शास्त्रानुसार मौसम के अनुसार फलों का दान भी जातक के जीवन में शुभता में वृद्धि करता है। मान्यता है कि आपको गुप्त रूप से ऋतु के अनुसार फलों का दान बीमार या जरुरतमंद व्यक्तियों को करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फलों को काटकर दान करना सही नहीं माना जाता। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक संतान सुख की इच्छा रखने वाले लोगों को जरूरतमंद लोगों को फलों के रस का दान करना शुभ होता है।

3. भंडारा करवाना
शास्त्रों में माना गया है कि जो व्यक्ति किसी भूखे या जरुरतमंद को भोजन खिलाता है उसे कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं गुप्त दान के लिए आप किसी मंदिर, अनाथालय या वृद्धाश्रम में खाना बनाकर बांट सकते हैं। मान्यता है कि इस दान से देवी-देवता प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं और उस व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा से कभी धन की कमी नहीं होती।