रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 19 जिलों को कलेक्टर सहित भारतीय प्रश्ाासनिक सेवा (आइएएस) के कुल 41 अफसर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 19 जिलों को कलेक्टर सहित भारतीय प्रश्ाासनिक सेवा (आइएएस) के कुल 41 अफसर प्रभावित हुए हैं। दुर्ग कलेक्टर भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र को रायपुर जिले की कमान सौंपी गई है। कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को प्रदेश्ा के वीवीआइपी जिले दुर्ग का कलेक्टर बनाया गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ विश्ोष सचिव डा. प्रियंका श्ाुक्ला को कांकेर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। तीन नगर निगमों के आयुक्त और पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भी इस बदलाव श्ाामिल हैं। चार जिलों रायगढ़, बिलासपुर, कबीरधाम और बेमेतरा के कलेक्टरों को मैदान से हटाकर मंत्रालय में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़ी प्रश्ाासनिक सर्जरी को राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से विवाद की वजह से चर्चा में रही कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटा दिया गया है। साहू को कोरबा के पड़ोसी जिले रायगढ़ की कमान सौंपी गई है।
शांडिल्य संभालेंगी राजस्व बोर्ड
तकनीकी श्ािक्षा एवं रोजगार विभाग की सचिव रीता शांडिल्य (2002) को राजस्व मंडल का सदस्य बनाया गया है। श्ाांडिल्य इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे उमेश्ा अग्रवाल के स्थान पर राजस्व मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इन्हें बनाया गया कलेक्टर
- डा. प्रियंका शुक्ला (2009) विशेष सचिव स्वास्थ्य कांकेर
- सौरभ कुमार (2009) रायपुर बिलासपुर
- डोमन सिंह (2009) बलौदाबाजार राजनांदगांव
- रानू साहू (2010) कोरबा रायगढ़
- चंदन कुमार(2011) कांकेर बस्तर
- भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र(2011) दुर्ग रायपुर
- दीपक सोनी (2011) दंतेवाड़ा कोंडागांव
- संजीव कुमार झा (2011) सरगुजा कोरबा
- जितेन्द्र कुमार शुक्ला (2011) जांजगीर-चांपा बेमेतरा
- जन्मेजय महोबे (2011) बालोद कबीरधाम
- रजत बंसल(2012) बस्तर बलौदाबाजार
- पुष्पेन्द्र कुमार मीणा (2012) कोंडागांव दुर्ग
- तारन प्रकाश्ा सिन्हा (2012) राजनांदगांव जांजगीर चांपा
- गौरव कुमार सिंह (2013) मुंगेली बालोद
- विनीत नंदनवार (2013) सुकमा दंतेवाड़ा
- कुंदन कुमार (2014) बलरामपुर सरगुजा
- विजय दयाराम (2015) आयुक्त नपानि अंबिकापुर बलरामपुर
- हरीष एस. (2015) सीईओ जिपं बिलासपुर सुकमा
- राहुल देव (2016) अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा मुंगेली
जिला पंचायत सीईओ व निगम आयुक्त
- जयश्री जैन (2016) अपर कलेक्टर बिलासपुर सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर
- डॉ. फरिहा आलम (2016) सीईओ जिपं बलौदाबाजार सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा
- गोपाल वर्मा (2016) अपर कलेक्टर रायपुर सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार
- चंद्रकांत वर्मा (2017) सीईओ एनआरडीए अपर कलेक्टर कांकेर
- प्रतिष्ठा ममगाई (2018) एसडीओ बलौदाबाजार आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर
- जितेन्दर यादव (2019) एसडीओ भानुप्रतापपुर सीईओ जिला पंचायत जश्ापुर
- लोकेश्ा कुमार (2008) सीईओ जिपं राजनांदगांव आयुक्त नगर निगम भिलाई
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2008) सीईओ जिपं जांजगीर सीईओ जिपं राजनांदगांव
- प्रकाश्ा कुमार सर्वे (2008) आयुक्त ननि भिलाई आयुक्त ननि दुर्ग
- हरेश्ा मंडावी (2013) आयुक्त ननि दुर्ग संयुक्त कलेक्टर रायपुर