135 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें नया रेट

 


नई दिल्ली. महंगाई से जूझ रहे आम जनता के लिए अच्छी खबर है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज यानी 1 जून को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई है। कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कोई राहत नहीं मिली है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 135 रुपए की कटौती की है। इसके बाद इंडेन सिलेंडर 135 रुपए सस्ता होकर गया है। देश की राजधानी दिल्ली में अब 2219 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट पर मिलेगा। नई कीमत आज से लागू हो गई हैं।

 जानें आपके शहर में कॉमर्शियल सिलेंडर के घटे दाम

शहर का नाम नई कीमत पुरानी कीमत
दिल्ली 2,354 रुपए 2,219 रुपए
कोलकाता 2,322 रुपए 2,454 रुपए
मुंबई 2,171.50 रुपए 2,306 रुपए
चेन्नई 2,373 रुपए 2,507 रुपए

दो महीने में कई बढ़ी कीमतें
आपको बता दे कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रेट बीते दो महीने के दौरान कई बार बढ़ोतरी की गई थी। मार्च में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपये थी। इसके बाद अप्रैल की पहली तारीख को इसके दाम बढ़कर 2,253 रुपए हो गए। फिर एक मई को भी इसकी कीमत में 102 रुपए का इजाफा हुआ। इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,354 रुपये हो गए।

घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ताओं यानी 14.2 KG वाले सिलेंडर पर आज कोई राहत नहीं मिली है। इसकी 19 मई वाले रेट पर ही बरकरार है। मई में ही इसकी कीमत में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। सात मई को कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे। फिर 19 मई को 3.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत कई शहरों में 1,000 रुपये के पार चली गई।