Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सूबेदार / उनि / पीसी संवर्ग की भर्ती में उम्र में छूट, प्रदान, वर्ष 2018 के पदों पर अभी हो रही है भर्ती,

         रायपुर, दुर्ग । असल बात न्यूज़।।                    छत्तीसगढ़ राज्य के 05 पुलिस रेंज में हो रही  सूबेदार / उनि / पीसी संवर्ग के पदो...

Also Read

        

रायपुर, दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

                  छत्तीसगढ़ राज्य के 05 पुलिस रेंज में हो रही सूबेदार / उनि / पीसी संवर्ग के पदों पर भर्ती में अभ्यर्थियों को उम्र में बड़ी छूट दी गई है। राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार इस भर्ती में सामान्य ओबीसी अनुसूचित जाति और जनजाति के पदों के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट दी गई है। जानकारी के अनुसार उक्त पदों पर भर्ती के लिए  वर्ष 2018 में आवेदन आमंत्रित किया गया था, लेकिन तब कतिपय कारणों की वजह से भर्ती नहीं हो सकी थी और उन पदों पर अब भर्ती की जा रही है।

 विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पदों पर भर्ती हेतु  पुलिस रेंज दुर्ग में भी भर्ती की प्रक्रिया का आयोजन प्रथम वाहिनी , छसबल भिलाई में किया जा रहा है । वर्ष 2018 में किन्ही अपरिहार्य कारणों से भर्ती का आयोजन नहीं किया जा सका था , जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ शासन व्दारा पुनः इस भर्ती का आयोजन किया जाकर युवाओं को भर्ती में सम्मिलित होने हेतु  अवसर प्रदान किया गया है। इसमें अब उम्र में छोड़ दने के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों के लिये 28 वर्ष के स्थान पर 34 वर्ष एवं ओबीसी , अनु.जनजाति / अनु . जाति के अभ्यार्थियों के लिये 33 वर्ष के स्थान पर 39 वर्ष तक भर्ती में शामिल होने का रास्ता खुल गया है।  इस प्रकार वर्ष 2018 की भर्ती प्रक्रिया 03 वर्ष विलम्ब होने के कारणों के लिये भर्ती में सम्मिलित होने वाले युवाओं को 06 वर्ष का उम्र में छूट प्रदान की गई है ।

 छत्तीसगढ़ शासन के इस आदेश से भर्ती में सम्मिलित होने वाले युवाओं में उत्साह दिख रहा है।