Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Oppo यूजर्स की बल्ले-बल्ले: नया हो जाएगा ये पुराना स्मार्टफोन, आ गया अपडेट

   नई दिल्ली. ओप्पो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। ब्रांड ने कुछ पुराने फोन्स के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है, जिसके बाद पुराने फोन में भी...

Also Read

 


 नई दिल्ली. ओप्पो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। ब्रांड ने कुछ पुराने फोन्स के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है, जिसके बाद पुराने फोन में भी एकदम नया एक्सपीरियंस मिलेगा। अगर आप भी ओप्पो यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ब्रांड के Oppo F17 और Oppo A73 को आधिकारिक ColorOS 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Android 12 पर बेस्ड लेटेस्ट अपडेट वर्तमान में भारत और वियतनाम में चल रहा है। हालांकि, कंपनी के अनुसार, यदि यूजर शुरुआती रोलआउट फेज़ के दौरान ColorOS 12 अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें एक आवेदन जमा करना होगा। इससे पहले, दोनों ओप्पो स्मार्टफोन मॉडल को अप्रैल में ColorOS 12 बीटा वर्जन मिला था।

ओप्पो ने एक कम्युनिटी न्यूज पोस्ट के माध्यम से भारत में Oppo F17 के लिए ColorOS 12 जारी करने की घोषणा की। कंपनी ने वियतनाम में भी Oppo A73 के लिए अलग से इसकी घोषणा की।


- एलिजिबल यूजर्स को यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी की जाती है कि उनका डिवाइस ColorOS के लेटेस्ट ऑफिशियल वर्जन पर है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, Oppo F17 और Oppo A73 को अप्रैल में Android 12 पर बेस्ड ColorOS12 अपडेट का बीटा वर्जन प्राप्त हुआ था।

- स्मार्टफोन निर्माता ने फोन को अपग्रेड करने से पहले यूजर्स के लिए कुछ बिंदुओं का उल्लेख किया है, जिसमें किसी भी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण डेटा हानि से बचने के लिए अपडेट करने से पहले बैकअप तैयार करना शामिल है।

भारत में सितंबर 2020 में लॉन्च हुआ था ओप्पो F17
बता दें, ओप्पो F17 ने सितंबर 2020 में भारत में अपना डेब्यू किया था, जबकि ओप्पो A73 को अक्टूबर 2020 में ट्यूनीशिया में लॉन्च किया गया था। फोन काफी हद तक F17 मॉडल से मिलता-जुलता था। 

असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता