Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शांतिपूर्ण गिरफ्तारियां

  रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव। असल बात न्यूज़।।  प्रदेश सरकार की धरना और प्रदर्शन की नई नीति को "काला कानून" बताते हुए भारतीय जनता प...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव।

असल बात न्यूज़।। 


प्रदेश सरकार की धरना और प्रदर्शन की नई नीति को "काला कानून" बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया गया तथा गिरफ्तारियां दी गई।राजधानी रायपुर में  विरोध में छःग भाजपा ने शहर के 4 दिशाओं से रैली निकालकर सीएम हाउस घेरने निकले। कालीबाड़ी से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्त्व में विशाल रैली सीएम हाउस घेरने व जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल के साथ पूर्व विधायक नंदे साहू, सच्चिदानंद उपासने, सुभाष तिवारी, अशोक बजाज, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल, महिला नेत्री गण व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। रैली कालीबाड़ी से शुरू होकर महिला थाना, सुभाष स्टेडियम, प्रेस क्लब, मोतीबाग होते हुए शास्त्री चौक पहुंचे जहां पुलिस ने रैली को रोका और तय मार्ग से जाने हेतु कहा। पहले मोतीबाग चौक से रायगढ़ बाड़ा होते हुए रुट तय थी लेकिन बीजेपी के नेता व कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर शास्त्री चौक, कलेक्टोरेट की ओर बढ़ने लगे जहां पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोका।