Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्कूल का ताला तोड़कर सात कंप्यूटर ले गए चोर

  बिलासपुर।   असल बात न्यूज़।। बेलगहना स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने सात कंप्यूटर पार कर दिया। प्रभारी प्राचार्...

Also Read

 

बिलासपुर। 

असल बात न्यूज़।।


बेलगहना स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने सात कंप्यूटर पार कर दिया। प्रभारी प्राचार्य ने इसकी शिकायत बेलगहना चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

बेलगहना के कृष्ण नगर में रहने वाले मुरत सिंह क्षत्रिय शासकिय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में प्रभारी प्राचार्य हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से 10 कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया है। कंप्यूटर कक्ष में ताला लगा था। प्राचार्य ने बताया कि चोरों ने कंप्यूटर को 22 व 23 मई के बीच पार कर दिया है। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के गांव में इस संबंध में पूछताछ की है।

मकान छज्जा तोड़कर पंप ले गए चोर

सरकंडा क्षेत्र के लगरा स्थित खेत में बने मकान का छज्जा तोड़कर चोरों ने पंप पार कर दिया। लगरा में रहने वाले कृष्ण कुमार यादव किसान हैं। उन्होंने अपने खेत में मकान बनवाया है। इसे वे पंप हाउस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बुधवार की शाम खेत में काम करने के बाद वे अपने घर चले गए। रात में चोरों ने पंप हाउस का छज्जा उखाड़कर मोटर पंप पार कर दिए। दूसरे दिन इसकी जानकारी होने पर उन्होंने आसपास पंप की तलाश की। नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

गार्डन घूमने आए आपरेटर की बाइक पार

 कंपनी गार्डन के पास से चोरों ने कंप्यूटर आपरेटर की बाइक पार कर दी। सरकंडा के नूतन चौक के पास रहने वाले विवेक गुप्ता निजी संस्थान में कंप्यूटर आपरेटर हैं। मंगलवार की शाम वे परिवार के साथ कंपनी गार्डन घूमने आए थे। प्रेस क्लब के सामने बाइक खड़ी कर वे गार्डन के अंदर चले गए। एक घंटे बाद जब वे लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। आसपास में तलाश के बाद शुक्रवार को उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।