Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

घर से भागकर लव मैरिज के आ रहे हैं ऐसे परिणाम, पति ने ही न्यूड फोटो वायरल कर दी

  बिलासपुर।   असल बात न्यूज़।।  घर से भागकर लव मैरिज करने के ज्यादा अच्छे परिणाम सामने नहीं आए हैं। इसमें लड़कियों को अधिक नुकसान उठाना पड़ा...

Also Read

 

बिलासपुर। 

असल बात न्यूज़।। 

घर से भागकर लव मैरिज करने के ज्यादा अच्छे परिणाम सामने नहीं आए हैं। इसमें लड़कियों को अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई बार लव के नाम पर  लड़कियां जिनसे शादी कर लेती है वही पिशाच साबित होते हैं।



 बिलासपुर जिले में ऐसे ही लव के नाम पर शादी करने वाले पति के पिशाच बन जाने की घटना सामने आई है।पति की इस शर्मनाक काली करतूत ने पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। दरअसल यहाँ एक पति ने इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर खुद की पत्नी की न्यूड फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद वह पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। जब इसकी भनक पत्नी को लगी तो उसने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोटवाली थाना क्षेत्र की है।

 मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने करीब 2 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। उनकी शादी से युवक के परिजन खुश नहीं थे। इसके चलते दोनों किराये के मकान में रहते थे। एक समय के बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू होने लगा। इस बात से नाराज युवती अपने मायके चली गई। इस बात से नाराज युवक ने इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाई और पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर दी। साथ ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि साथ रहते समय आरोपी पति ने मोबाइल से उसका आपत्तिजनक फोटो लेकर रख लिया था। विवाद के चलते जब वह मायके आ गई तो पति ने अपने साथ रखने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इसके लिए वह राजी नहीं हुई तो इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरों को अपलोड करने लगा।

घटना के बाद पत्नी ने थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके गहने व अन्य सामान भी रख लिए हैं। महिला ने अपना सामान भी दिलाने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।