Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत,उदयपुर के जीवलिया की घटना

  अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम दिवालिया में तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में ...

Also Read

 


अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम दिवालिया में तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि नहाने के लिए तालाब में दोनों गई थी।गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों का शव ग्रामीणों के सहयोग से तालाब से बाहर निकाला गया।

ग्राम जीवलिया की दो बहनें काव्या तिर्की आठ वर्ष तथा सुशीला तिर्की सात वर्ष,स्वजन के साथ 26 मई को शादी समारोह में शामिल होने गांव के करीब बस्ती में गई थी। दोपहर दो बजे स्वजन की जानकारी के बगैर दोनों बालिकाएं निकल गई थी। स्वजन ने सोचा कि दोनों घर लौट गई होंगी लेकिन दोनों घर नहीं पहुंचे थे। स्वजन जब शाम को घर लौटे तो दोनों बहने नहीं मिली।स्वजन द्वारा दोनों बहनों की खोजबीन की गई।

परिचितों,रिश्तेदारों के अलावा बालिकाओं की सहेलियों के यहां जाकर संपर्क किया गया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। शादी वाले उस घर में भी परिचित पहुंचे थे जहां दिन में सभी गए हुए थे लेकिन दोनों बालिकाओं का कुछ भी पता नहीं चला।रात हो जाने के कारण घर वाले भी चिंतित रहे।शुक्रवार सुबह घर के बगल में स्थित तालाब जहां पर लोग नहाते है व मछली मारने का काम करते हैं उस जगह पर उनका शव पानी में तैरते मिला। दोपहर में चौकी केदमा प्रभारी मनोज सिंह को घटना की सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया है आगे की कार्रवाई में केदमा पुलिस जुटी हुई है।स्वजन आशंका जता रहे है कि गुरुवार की दोपहर दो से चार बजे के बीच जब वे लोग घर वापस आ रहे थे तभी तालाब में नहाने गए होंगे इसी दौरान यह हादसा हो गया होगा। पानी में डूबकर हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है। दोपहर में तालाब में गांव वालों के नहीं जाने के कारण बालिकाओं के डूबने का पता भी किसी को नहीं चल सका था। शव जब अपने आप पानी के ऊपर आ गया तब घटना की जानकारी लगी।