Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

छत्तीसगढ़ से किसे भेजा जाएगा राज्यसभा में ?, उम्मीदवार आज कल में तय हो जाने की उम्मीद, यहां कांग्रेसी खेमे में उत्साह, पूरे देश में 57 राज्यसभा सदस्यों का होने जा रहा है चुनाव

  00  महत्वपूर्ण मंत्री  श्रीमती  निर्मला  सीता रमण, पीयूष गोयल मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी भी हो रहे हैं राज्यसभा से सेवानिवृत्त  00 आगामी ...

Also Read

 00  महत्वपूर्ण मंत्री श्रीमती  निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी भी हो रहे हैं राज्यसभा से सेवानिवृत्त 

00 आगामी 13 मई के पूर्व हो जाएगा चुनाव संपन्न 

00 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार के जीत की उम्मीद 

00 कई राज्य, जहां से कांग्रेस को भी अपने सदस्यों को उच्च सदन में भेजने में करना पड़ेगा, दिक्कतों का सामना। खासतौर पर उत्तर प्रदेश,पंजाब जैसे बड़े राज्य से जहां से क्रमश 11और दो सदस्य चुने जाने है 

00  कांग्रेस के भी कई बड़े चेहरों जैसे पी चिदंबरम, अंबिका सोनी,  इत्यादि का कार्यकाल खत्म हो सकता है तो छत्तीसगढ़ से दी जा सकती है जगह

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज़।। 
00 स्पेशल पॉलीटिकल रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ राज्य में भी फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। राज्य के दो राज्यसभा सदस्यों का अगले महीने कार्यकाल खत्म होने जा रहा हैं और उनकी जगह नए सदस्यों का चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ राज्य से श्रीमती छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इसमें से श्रीमती छाया वर्मा कांग्रेस से हैं तो रामविचार नेताम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है और वह पूर्व में छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक मंत्री रहे हैं। अभी जो आंकड़े हैं उसके अनुसार छत्तीसगढ़ से  कांग्रेसी खेमे से ही दोनों राज्यसभा सदस्यों के चुने जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में राज्यसभा में भाजपा को एक सीट का यहां से नुकसान उठाना पड़ सकता है। देश में अभी 15 राज्यों से चुने गए राज्यों  के 57 सदस्यों के कार्यालय का कार्यकाल जून-अगस्त, 2022 की अवधि के दौरान उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि समाप्त होने जा रहा है । छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के जो दो  सदस्य  सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं उसमें एक कांग्रेस और एक भाजपा से हैं। अभी, आप देखेंगे कि देश में राज्य सभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहे हैं उसमें श्रीमती  निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल मंत्री भी शामिल हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि राज्यसभा का यह चुनाव कितना महत्वपूर्ण है ।

राज्यसभा का चुनाव कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि इसका चुनाव अधिक चर्चा में नहीं रहा है क्योंकि सिर्फ 2 सदस्य ही चुने जाने हैं, पूरे देश में 57 राज्यसभा सदस्यों का चुनाव होने जा रहा है। लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि इस चुनाव से देश की राजनीति काफी कुछ प्रभावित होती नजर आ सकती है तथा विभिन्न कामकाजो पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। असल में पिछले 3 वर्षों के दौरान राज्य में विधानसभा के जो चुनाव हुए हैं उसमें कई जगह भारतीय जनता पार्टी को सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और उसके यहां विधायकों की संख्या सिर्फ 14 हो गई है। इसके चलते यहां से राज्यसभा सदस्यों का उसे नुकसान उठाना पड़ेगा और अभी यहां से कोई भी राज्यसभा सदस्य भेजने की उसकी संभावना ना के बराबर रह गई है। सकता है इससे उसे राज्यसभा में नुकसान होता नजर आ सकता है। देश के कई बड़े महत्वपूर्ण विधेयक, निर्णय सत्ताधारी दल के राज्यसभा में बहुमत में ना होने की वजह से लंबे समय  से अटके पड़े रहे हैं।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सदस्यों के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपर्युक्त राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्षों के द्वारा 31 मई तक नामांकन दाखिल किया सकेगा। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 3 जून है। 10 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतों की गणना की जाएगी। छत्तीसगढ़ से कुल 5 राज्य सभा सदस्य हैं जिसमें से एक सदस्य का कार्यकाल अप्रैल वर्ष 2024 में खत्म होगा,। शेष दोनों सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होगा।

आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता (अधिमानों) को चिह्नित करने के उद्देश्य से केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए पूर्व-निर्धारित विनिर्देश के एकीकृत बैंगनी रंग के स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा। उक्त चुनाव में किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य पेन का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

 स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।

 निम्न राज्यों की परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने जा रहा है 


 


क्रमांक

राज्य का नाम

सदस्य का नाम

सेवानिवृत्ति की तिथि

 

  1.  

आंध्र प्रदेश

1

प्रभु सुरेश प्रभाकर

 

 

 

21.06.2022

2

टीजी वेंकटेश

3

यलमंचिली सत्यनारायण चौधरी

4

वेणुंबका विजया साई रेड्डी

  1.  

तेलंगाना

1

लक्ष्मीकांत राव वोदितेला

2

श्रीनिवास धर्मपुरी

 

  1.  

छत्तीसगढ

1

छाया बाई वर्मा

 

 

 

29.06.2022

2

रामविचार नेताम

  1.  

मध्य प्रदेश

1

विवेककृष्ण तन्खा

2

मोबशर जावेद अकबर

3

संपतिया उइके

  1.  

तमिलनाडु

1

टीकेएस एलंगोवन

2

ए. नवनीतकृष्णन

3

आरएस भारती

4

एसआर बालासुब्रमण्यम

5

ए. विजयकुमारी

6

केआरएन राजेशकुमार

  1.  

कर्नाटक

1

केसी राममूर्ति

 

30.06.2022

2

जयराम रमेश

3

ऑस्कर फर्नांडीस (13.09.2021 से रिक्त)

4

निर्मला सीतारमण

  1.  

उड़ीसा

1

नेकांति भास्कर राव

 

01.07.2022

2

प्रसन्ना आचार्य

3

सस्मित पात्रा

  1.  

महाराष्ट्र

1

गोयल, पीयूष वेदप्रकाश

 

 

 

04.07.2022

2

पी चिदंबरम

3

पटेल, प्रफुल्ल मनोहरभाई

4

महात्मा, विकास हरिभाऊ

5

राउत, संजय राजारामी

6

सहस्रबुद्धे, विनय प्रभाकरी

 

  1.  

पंजाब

1

अंबिका सोनिक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

04.07.2022

 

 

2

बलविंदर सिंह

  1.  

राजस्थान Rajasthan

1

ओमप्रकाश माथुरी

2

अल्फोंस कन्नथानम

3

रामकुमार वर्मा

4

हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर

  1.  

उतार प्रदेश।

1

रेवती रमन सिंह उर्फ ​​मणि

2

सुखराम सिंह

3

सैयद जफर इस्लाम

4

विशंभर प्रसाद निषाद

5

कपिल सिब्बल

6

अशोक सिद्धार्थ

7

जय प्रकाश

8

शिव प्रताप

9

सतीश चंद्र मिश्रा

10

संजय सेठ

1 1

सुरेंद्र सिंह नागर

  1.  

उत्तराखंड

1

प्रदीप टमटा

 

  1.  

बिहार

1

गोपाल नारायण सिंह

 

 

07.07.2022

2

सतीश चंद्र दुबे

3

मीशा भारती

4

रामचंद्र प्रसाद सिंह

5

शरद यादव (रिक्त 04.12.2017 से)


झारखंड

1

महेश पोद्दारी

2

मुख्तार अब्बास नकवी 

  1.  

हरयाणा

1

दुष्यंत गौतम

01.08.2022

2

सुभाष चंद्र