सी.आई.एस.एफ. आरक्षक की भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा,06 आरोपी गिरफ्तार


आरक्षक जीडी परीक्षा में आवेदक के स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर देते थे घटना  को अंजाम

भर्ती के विभिन्न पायदानों में अलग अलग लोगों को खड़ा कर करते थे धोखाधड़ी

आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार एवं भर्ती से संबंधित फर्जी दस्तावेज एवं नगदी रकम बरामद


दुर्ग,भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसफ में नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने का मामला उजागर हुआ है। इसके आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब भर्ती के दौरान विभाग को पता चला कि कुछ अभ्यर्थियों का जीवमितिक जांच के दौरान dks PST/PEt~ टेस्ट की रिपोर्ट आर.आर.सी.के.रि.पु.ब. भोपाल द्वारा उपलब्ध कराये गये फिंगर प्रिंट तथा फोटो में मेल नही हो रही है। इससे विभिन्न अभ्यर्थियों के भर्ती बोर्ड को धोखा देकर चयन परीक्षा में सम्मिलित होने की आशंका हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक में इसमें तत्काल सुषमा जांच के निर्देश दिए थे। पकड़े गए आरोपी आगरा उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जाते हैं।आरोपियों ने स्वयं को छ0ग0 का निवासी बताने के लिये फर्जी आधार कार्ड व स्थायी निवासी प्रमाण पत्र बनवा लिया था।

           प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 18 मई को प्रार्थी लोकेश कुमार कुर्रे निरी0ध्कार्य पिता स्व0 एच एल कुर्रे उम्र 38 साल सा0 CISFk~ 3rd RES.k~ BN ne उतई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आर टी सी भिलाई में भर्ती बोर्ड आरक्षक ध्जीडी 2021 की परीक्षा दौरान दिनांक 18/05/22 dks PST/PEt~ टेस्ट हेतु रिपोर्ट किये अभ्यार्थीयों का बायोमेट्रीक टेस्ट (जीवमितिक जांच) के दौरान आर.आर.सी.के.रि.पु.ब. भोपाल द्वारा उपलब्ध कराये गये फिंगर प्रिंट तथा फोटो में मेल नही पाये जाने पर भर्ती बोर्ड को धोखा देकर चयन प्रक्रिया में सम्मलित होने की आशंका है।

             अपराध की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श अभिषेक पल्लव के दिशा निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन  देवांष सिंह राठौर सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में थाना उतई में धारा 419, 420, 467, 468, 120बी भादवि के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। 

             विवेचना दौरान आरोपियों -  चन्द्रशेखर पिता भवर सिंह उम्र 20 वर्ष पता गणेश कालोनी आगरा थाना ताज गंज जिला आगरा ;उ0प्र0,  वीर सिंह निषाद पिता बंसी लाल उम्र 20 वर्ष पता उमरायपुरा थाना पिठोरा जिला आगरा ;उ0प्र0, महेन्द्र सिंह पिता स्व0 भजन लाल उम्र 19 वर्ष ग्राम रामपुर थाना निवोहरा जिला आगरा ;उ0प्र0, अजित सिंह पिता महाराज सिंह उम्र 19 वर्ष ग्राम ऐतमापुर अजनेरा थाना समसाबाद जिला आगरा ;उ0प्र0, दुर्गेश सिंह तोमर पिता रामशिया तोमर उम्र 31 वर्ष पता खान्द कपरा थाना अम्बा जिला मुरेना ;म0प्र0, हरीओम पिता राम दत्त उम्र 25 वर्ष पता रामनरी थाना फिडोरा जिला आगरा ;उ0प्र0 को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर मुख्य आरोपी दुर्गेश सिंह तोमर उर्फ ब्रिजेष उर्फ झाड़ी पिता रामशिया तोमर एवं हरीओम पिता राम दत्त ने बताया कि सीआईएसएफ में भर्ती कराने के लिये प्रत्येक अभ्यर्थी से 5-5 लाख रूपये में नौकरी लगाने की बात की गई थी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर अलग अलग व्यक्तियों को परीक्षा के विभिन्न पायदानों में उपस्थित कराया गया। आरोपियों में इस तरह से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। अभ्यर्थियों को आगरा से किराये के बोलेरो में लेकर आया गया था। आरोपियों के पास से  छ0ग0 का स्थायी निवासी बताने के लिये बनाये गये फर्जी छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी एवं आधार कार्ड   बरामद कर जप्त किया गया है। 

          उक्त समस्त कार्यवाही में एसडीओपी देवांष सिंह राठौर, थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उपनिरीक्षक के.एल. गौर, सउनि राजकुमार देषमुख, चंद्रषेखर सोनी, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह चैहान, आकाष तिवारी, महेष देवांगन, दुष्यंत लहरे, मुकेष यादव, अमर नायक, विजय कुर्रे का  योगदान रहा हैं।