Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मानसून, 15 जून तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़, हीट वेव का असर देश में अब कहीं नहीं

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।।          00  मौसम रिपोर्ट अब तक जो जानकारी सामने आई है, जिस तरह से मौसम सक्रिय हो रहा है आगामी 15 जून...

Also Read

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।

असल बात न्यूज़।। 

       00  मौसम रिपोर्ट

अब तक जो जानकारी सामने आई है, जिस तरह से मौसम सक्रिय हो रहा है आगामी 15 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है।इस दौरान छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इधर दो-तीन दिनों में मानसून केरला में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। मानसून के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य में किसान खेती किसानी कार्य तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस बार मानसून की सामान्य बारिश होगी। 

 हीट वेव का सबसे बड़ा राज्य में अब लगभग हर जगह खत्म हो गया है। गर्म हवाएं चलनी बंद हो गई है। एक सप्ताह पहले तक गर्म हवाए चलने की वजह से लोगों को लू लगने की काफी अधिक शिकायतें आ रही थी। छत्तीसगढ़ ही नहीं राजस्थान को छोड़कर देश के लगभग सभी स्थानों पर हीट वेव का प्रकोप खत्म हो गया है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून दक्षिण अरब सागर मालदेव लक्ष्यदीप अंडमान निकोबार में सक्रिय हो गया है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके आगे बढ़ने का रुख सकारात्मक है और पॉजिटिव वातावरण बना हुआ है। मानसून के सक्रिय होने के बाद देश के ज्यादातर इलाकों में आसमान में बादल छाने लगे हैं और धूप का चमकीलापन कम हुआ है। इससे वातावरण में तापमान गर्मी में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभी जो आंकड़े दिख रहे हैं उससे पता चलता है कि इस साल मानसून समय से पहले चल रहा है। अंडमान निकोबार में मानसून का आगमन आमतौर पर 25 से 27 मई को होता लेकिन इंशाल्लाह मानसून 16 मई को ही पहुंच गया है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में भी मानसून समय से पहले  सक्रिय हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार-पांच वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून की अच्छी बारिश नहीं हो रही है। अल्प वर्षा के चलते किसानों को खेती किसानी कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में सूखे की वजह से धान की फसल ना के बराबर हुई।