Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

हीट वेव से चारों तरफ लू का प्रकोप, सुबह 11:00 बजे के बाद से सड़कें होने लगी है सुनी, अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के नुकसान का परिणाम अब आ रहा है सामने

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।      00  मौसम प्रतिनिधि देश के दूसरे तमाम राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में इन दिनों भीषण गर्...

Also Read

 

रायपुर, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

   00  मौसम प्रतिनिधि

देश के दूसरे तमाम राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां के जांजगीर चांपा रायगढ़ जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। विशाल गरीबी के साथ लू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। विभिन्न जिलों में तमाम लोगों के लू की चपेट में आने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी आंकड़ों में इन पीड़ितों के आंकड़े नहीं आ रहे हैं क्योंकि ज्यादातर पीड़ित घरों में रहकर  ही अपना इलाज कर रहे हैं। राज्य शासन ने भी आम लोगों से लू से सतर्क रहने की अपील की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चल रही है। साउथ अंडमान समुद्री इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बन जाने की वजह से यह ही टवेव उठ रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा जैसे जिलों में सुबह 9:00 बजे के बाद लोगों को घर से निकलना दूभर होने लगा है। सुबह 9:00 बजे से ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। गर्मी इतनी भी भीषण पड़ने लगी है कि घरों में अब कूलर पंखे काम नहीं कर रहे हैं। ऊपर से हर घंटे हो रही बिजली कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है। वृक्ष, पेड़ पौधे हमारे लिए कितने जरूरी हैं ? यह लोगों को अब समझ में आ रहा है। छत्तीसगढ़ राज में भी पिछले वर्षों में विकास सड़क निर्माण के नाम पर हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई की गई है। हालत है कि कई रास्ते में कई कई किलोमीटर दूर तक कोई भी पेड़ नजर नहीं आता। कहा जा रहा है कि पेड़ों की कटाई से जो नुकसान हुआ है उसकी वजह से भी गर्मी पड़ रही है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ विदर्भ और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों तक वेव चलती रहेगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में लोग तेज लू के शिकार हो रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से सोमवार से पारा चढ़ सकता है। हालांकि, शाम को बादल छाने के साथ आंधी तूफान आने से राहत मिल सकती है। सप्ताह के मध्य तक अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

इन राज्यों में चलेगी भीषण लू

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भी लू (heat wave) की स्थिति हो सकती है। 



असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता