Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रभारी पी.एल.पुनिया ने कांग्रेस के मोर्चा, प्रकोष्ठ विभागों की समीक्षा की

  रायपुर । असल बात न्यूज़।। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्...

Also Read

 

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस के मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षों तथा प्रमुख पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर उनके संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली है तथा आगामी महीनों की कार्य योजना  सदस्यता अभियान में योगदान, कार्यकारिणी,निष्क्रिय पदाधिकारियों की  स्थिति पर चर्चा की है।

   कार्यक्रम में बूथ लेवल पर कार्यक्रम बनाने कहा गया। संगठन की समीक्षा कर निष्क्रियों को हटाने का निर्देश। महिला कांग्रेस से महंगाई को लेकर आंदोलन करने को कहा तथा महिलाओं से संबंधित मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का निर्देश दिया। सेवादल को निर्देश दिया कि ट्रेंड लोगों का सम्मेलन किया जाये। रिफ्रेशर कैंप लगाने को कहा। असंगठित मजदूर कांग्रेस को मजदूरों में कांग्रेस सरकार की योजना पहुंचाने को कहा गया। किसान कांग्रेस को निर्देश दिया कि गौठान में भी किसान कांग्रेस सरकार की योजना की मॉनिटरिंग करें। संस्कृति प्रकोष्ठ का कलाकारों का मई में सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित होगा। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई से सरकार की योजनाओं के प्रचार तथा बूथ लेवल तक संगठन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिया गया। संचार विभाग की समीक्षा में ब्लॉकों तक मुद्दे पहुंचाने के लिये संचार विभाग द्वारा बनाये गये नेटवर्क की समीक्षा किया गया।

 बैठक में अल्पसंख्यक विभाग, चिकित्सा विभाग, आईटीसेल, आरटीआई विभाग, असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ, इंटक, विधि विभाग, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, मछुआ कांग्रेस, विकलांग सेवा प्रकोष्ठ की समीक्षा की गयी। बैठक में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला, कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, महामंत्री पीयूष कोसरे, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, इंटक प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज हैदर, कांग्रेस विधिक विभाग अध्यक्ष देवा देवागंन, आरटीआई विभाग अध्यक्ष नितिन सिन्हा, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजकुमार अंचल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, मछुवा विभाग अध्यक्ष एम.आर. निषाद, असंगठित कामगार अध्यक्ष आलोक पांडेय, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी, खेल कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, लोक कला, संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप षडंगी, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय बंसल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विकलांग सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र कोचर, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्तागण धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, मणि वैष्णव, अमित श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय राजेश प्रसाद गुप्ता मनोज वर्मा, मनोज सोनकर, महेन्द्र कुमार देवांगन, अंकित मिश्रा,  अनिल कुमार किस्पोट्टा, झुमुक निषाद प्रेमलाल, सिद्धार्थ चंद्रा, सुंदर लाल उपस्थित थे।