Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राज्य में पदोन्नति और तबादलों का दौर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के भी विभाग बदले गए, कई जिलों के कलेक्टर बदले जाने की भी प्रशासनिक गलियारे में चर्चा

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।  राज्य में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पदोन्नति का दौर चलता दिख रहा है। राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर सत्...

Also Read

 रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

राज्य में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पदोन्नति का दौर चलता दिख रहा है। राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर सत्रह आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया  है। इसमें सबसे बड़ी चर्चा है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू से गृह विभाग वापस ले लिया गया है। उनकी जगह प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिस तरह की चर्चा रही है भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ प्रशासनिक खेमे में सहज और सरल अधिकारी माने जाते हैं। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है। पुलिस विभाग में व्यापक पदोन्नतियां दी गई हैं। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू को गृह व जेल विभाग के दायित्व से मुक्त किया गया है तो उन्हें अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आवास एवं पर्यावरण विभाग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ अपर मुख्य सचिव वन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो उसके साथ उनके पास प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सामाजिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त विशेष अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्य अधिकारी सहन निवेश आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम मुख्यालय दिल्ली प्रमुख सचिव वन विभाग प्रमुख आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली का प्रभार भी यथावत रहेगा।

मुख्यमंत्री के सचिव प्रमुख सचिव एस भारतीदासन को सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है उनके पास सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार यथावत रहेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव श्री जनक प्रसाद पाठक को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक तथा संचालक अभिषेक व संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आयुष संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के आयुक्त तथा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ तंबोली अयाज फकीर भाई को मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन या योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण अवनीश कुमार शरण को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रायपुर का प्रभार सौंपा गया है। संचालक भू अभिलेख तथा संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री धर्मेश कुमार साहू को आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सुश्री इफ्फत आरा को कलेक्टर जिला सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। सूरजपुर के जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह कलेक्टर मुंगेली बनाए गए हैं। मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है। संयुक्त सचिव वन विभाग जगदीश सोनकर को विशेष कर्तव्य अधिकारी जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। 

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव  तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग पीएस ध्रुव को विशेष कर्तव्य से अधिकारी जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त जयवर्धन विशेष कर्तव्य अधिकारी जिला महोबा मानपुर चौकी के विशेष कर्तव्य अधिकारी बनाए गए हैं। उप सचिव तथा विशेष कर्तव्य अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डीजे राहुल वेंकट विशेष कर्तव्य अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किए गए हैं। अपर कलेक्टर दुर्ग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्य उस अधिकारी चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग सुश्री नूपुर राशि पन्ना को विशेष कर्तव्य अधिकारी जिला सक्ति बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी धर्मजयगढ़ संबित मिश्रा नगर पालिक निगम रायगढ़ के आयुक्त बनाए गए हैं।

आईएएस अधिकारियों के यह जो इस खनन विभाग में परिवर्तन किया गया है उसमें एक खास बात या भी दिख रही है कि राज्य सरकार ने पिछले 6 महीनों के दौरान जो 4 नए जिले बनाने की घोषणा की है उन्हें अब मूर्त रूप देने की भी शुरुआत की जा रही है। संभवत इसीलिए चार जिलों में विशेष कर्तव्य  अधिकारी पदस्थ किए गए हैं  जिसकी जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सौंपी गई है। खैरागढ़ में जिस तरह से संभावनाएं सामने आई हैं उससे लग रहा है कि अब नए जिलों का गठन राज्य सरकार की  प्राथमिकता में से है। प्रशासनिक हलके में एक बात यहभी कहीं जा रही है कि तबादलों वा पदोन्नति का दौर अभी यहीं थमा नहीं है बल्कि कई जिलों के कलेक्टर को भी बदले जाने की संभावना है। कई जिले ऐसे है जहां कलेक्टर्स ने तीन साल से अधिक समय पूरा कर लिया है।

राज्य शासन के द्वारा आज जारी तबादलों और पदोन्नति के आदेश में पुलिस विभाग में भी बड़ी पदोन्नतिया देखने को मिल रही हैं। आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क, तथा अतिरिक्त प्रभार पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद एवं आयुक्त परिवहन श्री दीपांशु विजय काबरा को अधिकतम पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संचालक राजेश न्यायपालिक विज्ञान प्रयोगशाला श्री राजेश कुमार मिश्रा को विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति  दी गई है।







असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता