Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सांसद विजय बघेल ने भी खैरागढ़ उपचुनाव में संभाला मोर्चा, जगह-जगह सभाएं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली

  खैरागढ़, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में मोर्चा संभाल लिया है। उन्ह...

Also Read

 

खैरागढ़, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने एक दिन पहले वहां जगह जगह चुनावी सभाएं ली और पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक की है। उन्होंने यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के आम मतदाताओं ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया था और पिछले 3 वर्षों के दौरान प्रदेश में जिस तरह से शोषण, अत्याचार और दमन का काम किया गया है उससे  कांग्रेस यहां अभी भी तीसरे स्थान से ऊपर नहीं उठ सकेगी। 

उल्लेखनीय है कि अभी लोकसभा का सत्र चल रहा है और ज्यादातर सांसद सदन की बैठकों में शामिल हो रहे हैं इसलिए इस उपचुनाव में नहीं पहुंच पा रहे हैं। दो दिन का अवकाश मिलने पर सांसद विजय बघेल खैरागढ़ उपचुनाव में मोर्चा संभालने पहुंचे। पार्टी के द्वारा उन्हें यहां के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभाएं लेने के पश्चात वे फिर वापस दिल्ली लौट गए हैं। आगामी 7 अप्रैल को लोकसभा का सत्र समाप्त हो जाने वाला है उसके बाद छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सांसदो के द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाल लेने की संभावना है। 

सांसद विजय बघेल ने इस दौरान खैरागढ़ विधानसभा के अतरीया ,जालबांधा करमतरा,रेंगाकठेरा,सोनभठ्ठा  अवेली , सलोनी मे  जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 75 साल में देश में जो कुछ किया है उसके चलते देश की आम जनता का हर जगह उससे विश्वास टूट गया है और इस पार्टी का हर जगह पतन होता जा रहा है।खैरागढ़ के पिछले आम चुनाव में  यहां के मतदाताओं ने  कांग्रेस को तीसरे पर पहुंचा दिया था। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ के मतदाता बहुत जागरूक हैं और वे कांग्रेस के झूठे माया जाल में नहीं फंसने वाले हैं। ।इस चुनाव का परिणाम छत्तीसगढ़ का भविष्य तय करेगा और जनता यहां कांग्रेस को सबक सिखाते हुए बता देगी कि दमन शोषण और अत्याचार से किसी को दवाया नहीं जा सकता है।

 उन्होंने कहा कि खैरागढ़ में जितने भी विकास कार्य हुए हो भाजपा शासन काल में हुए हैं।पिछले  3 सालों में  एक भी विकास नहीं हुआ ।  झूठ और फरेब की सरकार को जनता सबक अवश्य सिखाएगी ।  

बाजार अतरिया मे कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता सभी मतदाताओं के पास जा कर हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी को जीताने पूरा जी जान लगा देंगे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि 24 घंटे में जिला बनाया जाएगा तो यह 3 साल पहले क्यों नहीं बनाया गया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह प्रभारी राजेश मूणत विधायक नारायण चंदेल , पुर्व विधायक बीरेंद्र साहु राकेश पांडे,ललित चंद्राकर, प्रभारी खुबचंद पारख ,आशु चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य विक्रांत ,शशी बघेल, प्रमोद सिंह शारदा गुप्ता,प्रकाश गेडाम विशाल नायर, अविनाश यादव, राजेश सिगं सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।