Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

तीन राउंड में मिली कोमल जंघेल को बढ़त कोई काम नहीं आई,, यशोदा वर्मा ने रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को तीसरा स्थान भी नहीं मिला

  रायपुर, राजनांदगांव। असल बात न्यूज़।।        00  विशेष प्रतिनिधि बहुचर्चित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल क...

Also Read

 रायपुर, राजनांदगांव।

असल बात न्यूज़।। 

      00  विशेष प्रतिनिधि

बहुचर्चित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा को  87 हजार 829 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कोमल जंघेल के खिलाफ 20, हजार 169 फोटो के अंतर से जीत हासिल की है। इस चुनाव में कई समीकरण बनते बिगड़ते नजर आए हैं तथा कई मामलों में चुनाव काफी मजेदार भी रहा है। भारतीय जनता पार्टी यहां इस बात से संतुष्ट हो सकती है कि उसके प्रत्याशी कोमल जंघेल को इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में अधिक वोट मिला है लेकिन वे जीत नहीं सके। वक्त बदलता है तो तमाम समीकरण भी कैसे बदल जाते हैं यह इस चुनाव में दिखा है। पिछले चुनाव में यहां से जिस पार्टी ने जीत हासिल की थी जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को इस बार यहां तीसरा स्थान भी नसीब नहीं हुआ है। कांग्रेस पिछली बार जहां तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी वहां उसे पिछली बार के मुकाबले में लगभग 150% अधिक वोट मिला है। 

यह माना जाता रहा है कि इस उपचुनाव में कैंडिडेट कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारा। माना जा रहा है कि कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा को लोधी समाज के होने का भी फायदा मिला। कांग्रेश ने यहां चुनाव समय पर पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी यहां चुनाव प्रचार के लिए घूमता नजर आया। निगम मंडल संगठन के तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को यहां चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। यह उपचुनाव प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से पिछले 3 वर्षों के दौरान हुए दूसरे उपचुनाव से थोड़ा अलग नजारा आया महसूस हुआ और यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की  प्रतिष्ठा सीधे-सीधे  दांव पर लगी नजर आई। भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव में कोई कसर नहीं रहने दी है। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की पर्ची बांटता नजर आया। आमतौर पर उप चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी की जीत को अधिक सुरक्षित माना जाता रहा है जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता हैं यहां अधिक उत्साहित नजर आए। 

हम बात कर रहे थे, कि राजनीतिक समीकरण किस तरह से बदलते हैं वह खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में भी देखने को मिला। यह उपचुनाव यहां के यूवराज युवा विधायक देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन के चलते हुआ। पिछले उपचुनाव में देवव्रत सिंह ने जनता काग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।तब वहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी। लेकिन इस बार जनता कांग्रेस के प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बच सकी है। जनता कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्र सोनी को सिर्फ 1हजार 220 मत मिले हैं। जबकि इन की तुलना में निर्दलीय प्रत्याशी चूरन विप्लव साहू को 2 हजार 411 वोट हासिल हुए और वे  तीसरे स्थान पर रहे। जनता कांग्रेस को इस तरह से देखा जाए तो इस बार मतदाताओं ने  पूरी तरह से नकार दिया, लगता है। 

भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल और उनकी पार्टी भाजपा को इस चुनाव में इस बात से भी जरूर संतोष हो सकता है कि कोमल जंघेल को इसके तीन राउंड में बढ़त भी मिली। कोमल जंघेल को मतगणना की गिनती में 11वे राउंड, 12 वे राउंड और बीसवें राउंड में बढ़त मिली। हालांकि यह बढ़त बहुत मामूली रही और कोमल जंघेल को कोई- बहुत अधिक फायदा नहीं पहुंचा सकी। कोमल जंघेल को 11 वे राउंड में 3504 मत मिले जबकि यशोदा वर्मा को 3240 मत मिले।इसी तरह से  कोमल जंघेल को 4537 मत और यशोदा वर्मा को 3801 मत मिलने से कोमल जंघेल को 12 वें राउंड में सबसे अधिक बढ़त मिली। कोमल जंघेल को इस राउंड में सबसे अधिक 734 मतों की बढ़त मिली। बीसवे राउंड में उन्हें 4119 वोट मिल गया जबकि यशोदा वर्मा 3 या 752 मत ही हासिल कर सकी। इस तरह से इस राउंड में कोमल जंगल को 367 और केवल मिली। लेकिन अन्य राउंड में अधिक मतों के अंतर से पिछड़ जाने की वजह से यह बढ़त उनके  कोई काम नहीं  आई। कोमल जंघेल को वर्ष 2013 के चुनाव में 67 हजार 943 वोट मिले थे, तब उन्होंने जीत हासिल की थी जबकि इसकी तुलना में इस उपचुनाव मे उन्हें 67 हजार 660 मत ही मिल सका। 

यहां किस चरण में किस कैंडिडेट को कितना वोट मिला आपके लिए हम यह प्रस्तुत कर रहे हैं  

 यशोदा वर्मा

2595            

42B4

4436

3998

4622

4696

4196

3450

4310

47B5

3251

38B1

5178

4265

4700

5004

3796

3701

4106

3752

3571

189

कुल प्राप्त मतों की संख्या 87829 

कोमल जंघेल  

2595    

2932

3194

2955

2755

2537

3191

33B7

43B4

2589

35B4

4537

3176

3368

3136

31B7

3299

2652

3441

4119

2786

179

कुल प्राप्त मतों की संख्या 67660

नरेंद्र सोनी  

48

49

43

57

86

36

43

49

61

44

45

44

89

55

79

71

78

60

62

68

52

2

कुल प्राप्त मतों की संख्या 1 हजार 220 


असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप


..............CLickonlink* https://chat.whatsapp.com/I71bIYYPlSMAcAjpjoOKk4 

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता