Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने किया अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन , उन्होंने कहा - वर्ष 2023 के अंत तक प्रत्येक घर में मुफ्त नल कनेक्शन दूंगा

  अहिवारा,दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  अहिवारा विधानसभा क्षेत्र को आज ढेर सारे विकास कार्यों की सौगात मिली है। मंत्री और क्षेत्र के विधायक गुरु ...

Also Read

 अहिवारा,दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र को आज ढेर सारे विकास कार्यों की सौगात मिली है। मंत्री और क्षेत्र के विधायक गुरु रूद कुमार ने अहिवारा को यह सौगात दी है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के रास्ते पर जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, क्षेत्र में जनता के हित के कामों में कहीं कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पैसा वे दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री होने के नाते वे जल जीवन मिशन की योजनाओ को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन कामों की गति इस तरह से लगातार बढ़ाई जा रही है कि वर्ष 2023 के अंत तक प्रत्येक घर को मुख्य नल कनेक्शन मिल सके। इस दौरान मंत्री के द्वारा की गई घोषणाओ का सभी ने तालियां बजाकर जोशीला स्वागत किया। 

आज हिंदू नव वर्ष का पहला दिन था। वहीं चेत्रीचंड  महोत्सव भी मनाया गया। और नवरात्र महापर्व की शुरुआत भी आज से हुई है। ऐसे पावन पर्व के अवसर पर अहिवारा में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें भी खास बात यह भी ठीक थी कि यह समारोह यहां कबीर आश्रम में आयोजित था और उसमें कबीर सत्संग समिति कबीरपंथी समाज के युवा महिलाएं सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ऐसे में है कार्यक्रम में एक धार्मिक सत्संग की तरह लग रहा था। यहां नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद और एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे तो वही कबीर आश्रम के सामाजिक प्रतिनिधि में भी मंत्री गुरु रूद्र कुमार के  समक्ष विभिन्न मांगे रखी। 

विकास कार्यों के भूमि पूजन तथा लोकार्पण के कार्यक्रम तो अक्सर जगह-जगह होते ही रहते हैं लेकिन अहिवारा में आयोजित यह कार्यक्रम कई मायने में काफी अलग तरह का नजर आया। यहां विकास कार्यों के लिए पक्ष और विपक्ष के पार्षदों की जिस तरह से एकजुटता नजर आई आपसी समन्वय तालमेल नजर आया, उसकी तारीफ की जा सकती हैै। कहा जाता है कि अहिवारा नगर पालिका परिषद में अभी जो निर्वाचित पार्षद हैं, एल्डरमैन है तथा राजनीतिक कार्यकर्ता हैं उन्होंने विकास के कार्यों को राजनीतिक भेदभाव पैतरेबाजी  से दूर रखकर काम करने की शुरुआत की है।इससे यहां सद्भावना पूर्ण वातावरण में काम करने की शुरुआत हुई है और उसका अलग परिणाम भी नजर आ रहा है। बताया जाता है कि अहिवारा क्षेत्र में  पिछले 3 वर्षों के दौरान विकास कार्यों के लिए जितना पैसा आया है यहां उतनी राशि पहले कभी नहीं आई है। पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने भी अपने उद्बोधन में इन बातों को स्वीकार किया।

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने इस अवसर पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने यहां के वार्ड क्रमांक 4 कबीर आश्रम के पास साहू भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक एक में छठ तालाब में निर्मला घाट निर्माण, और वार्ड क्रमांक 8 में सेन पारा सामुदायिक भवन में आहाता का निर्माण इत्यादि विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इसी के साथ मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में जनप्रतिनिधियों की मांगों का अनुसार यहां के विधायक 15 वार्ड में एक - एक बोर खनन, कबीर आश्रम में डोम निर्माण के लिए सर्वे कराने, तथा पालिका को विकास कार्यों में प्रत्येक वर्ष ₹5 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री की निधि से दिलाने की घोषणा की है। मंत्री ग्रुप जनक माने वहीं यह भी कहा कि पालिका की अगली बैठक में वे खुद भी उपस्थित रहेंगे। यह बैठक सही समय पर आयोजित होती है तो। और इस बैठक में 5 करोड रुपए की राशि से कौन से विकास कार्य किए जाएंगे यह वे सब साथ में बैठकर कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे कबीर आश्रम यहां पर फिर जरूर आएंगे तब और अच्छे से आएंगे। 

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने अपने उद्बोधन के दौरान हैं कई राजनीतिक बातों को भी लोगों से साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 के चुनाव के दौरान पार्टी से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगी थी। जबेरा विधानसभा क्षेत्र नया-नया गठित हुआ था। वे भी राजनीति में नए-नए थे। पता नहीं यह उनकी किस्मत है कि क्या पार्टी ने तब उन्हें यहां से टिकट नहीं दी। उस समय उन्हें आरंग विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी गई जहां उन्हें जीत हासिल हुई। आरंग विधानसभा क्षेत्र में उस समय पार्टी को 20 साल के बाद जीत मिली थी।उसके पहले उनके पापा जगतगुरु ही वहां से चुनाव जीते थे। अहिवरा विधानसभा क्षेत्र में भी जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमने पहले ही बजट में नंदनी रोड के नवीनीकरण का कार्य स्वीकृत किया। उन्होंने इस बारे में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ताम्रध्वज साहू से बाज की तथा कहा कि उनके पास बीपी विभाग है और मेरे पास भी पी विभाग। पी मायने PWD और पी मायने phe। और ताम्रध्वज साहू जी इस क्षेत्र के बारे में और अधिक जान ज्यादा जानते हैं वह क्षेत्र से सांसद रहे हैं विधायक भी रहे हैं तो उन्होंने यह कार्य स्वीकृत किया। 

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने अपने संबोधन में लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के काम के बारे में भी कई सारी बातें की है। उन्होंने बताया कि पहले बड़ी आबादी वाले गांव में ही बड़ी टंकी स्वीकृत की जाती थी।अब जनसंख्या के आधार पर नहीं छोटे-छोटे गांव में भी इसे जोड़े जाने लगा है। वहीं मिनीमाता अमृतधारा योजना के तहत नल कनेक्शन देना शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में कई गांव में पानी का स्रोत नहीं है। खदान एरिया है। ऐसे गांव में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए एक गांव में ग्रुप वाटर स्कीम के तहत पानी पहुंचाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए नदी में इंटरवल बनाया जाएगा, फिल्टर प्लांट लगाया जाएगा और आम लोगों को काफी शुद्ध पानी मिलेगा।

नगर पालिका अहिवारा के अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार, उपाध्यक्ष अशोक बाफना, महंत लीलाधर दास, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष कैलाश नाहटा, विधायक प्रतिनिधि बलजीत ने भी विचार व्यक्त किए।  अध्यक्ष श्री ताम्रकार ने कहा कि अहिवारा पालिका क्षेत्र में विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है।यहां एक विधानसभा क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों के भीतर दो - दो नई तहसील बनी है।अब भिलाई से अहिवारा नंदिनी रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। 

 नगर कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष दुर्गा गजभिए, पार्षद हेमंत साहू सतीश साहू, अनुज साहू, झुमुक साहू, रामकृष्ण, पवन जैन, श्री नारायण अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, ओनी महिलांग, कबीर सत्संग समिति कबीरपंथी समाज अहिवारा की  उपाध्यक्ष प्रीति साहू, सचिव शकुन साहू, सदस्य टिकेश्वर साहू, केसरी साहू, उषा साहू,सेवती साहू , रामेश्वरी साहू, सीमा साहू, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल अहिवारा के सुकृत साहू,भोलू,दीपक लक्ष्मण धनु, गोपाल, दिनेश, नवयुवक मंडल अहिवारा के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।











असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता