Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय परिवर्तित, अब प्रातः 7:00 से दोपहर 11:00 बजे तक लगेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

  रायपुर। असल बात न्यूज़।।  राज्य में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी को देखते हुए स्कूलों, शासकीय दफ्तरों के संचालन का समय बदला जा रहा है। आ...

Also Read

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।। 

राज्य में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी को देखते हुए स्कूलों, शासकीय दफ्तरों के संचालन का समय बदला जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय भी आज से बदल दिया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक खुलेंगे। राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश का पालन आज से शुरू हो जाएगा। 

गर्मी की अधिकता के चलते  छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर विभिन्न स्थानों से प्रतिकूल असर पड़ने की जानकारी आ रही है। विभाग के द्वारा जारी आदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय अब 1 अप्रैल से 30 जून तक सिर्फ 4 घंटे रखने को कहा गया है। उक्त अवधि में आंगनवाड़ी केंद्र सिर्फ 4 घंटे खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय अभी तक प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित था। ग्रीष्म काल की समाप्ति के पश्चात एक जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र अपने पूर्व निर्धारित समय पर खुलने लगेंगे।