Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्वरूपानंद महाविद्यालयः विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

  भिलाई। असल बात न्यूज़।। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हिन्दी विभाग एवं फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड भिलाई छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत...

Also Read

 

भिलाई।

असल बात न्यूज़।।

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हिन्दी विभाग एवं फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड भिलाई छत्तीसगढ़ के संयुक्त ततावधान में ‘‘हर मन का उत्सव आजादी का महोत्सव” विषय पर राष्ट्रीय हिन्दी पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भूमिका साहू एम.एस.सी गणित तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया महिला महाविद्यालय की विनिता कांगें बी.एस.सी तृतीय वर्ष एवं भूमिका साहू को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

 इस पत्र लेखन प्रतियोगिता में देश  भर के 98 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें भूमिका साहू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। भूमिका साहू को अन्य महाविद्यालय में आयोजित अनेक अंर्तमहाविद्यालयीन, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगतिा में भी अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। 

 अपोलो महाविद्यालय द्वारा आयोजित अर्न्तमहालयीन प्रतियोगिता सद्भावना 2022 में स्वरूपानंद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन  किया । क्वीज प्रतियोगिता में एकांत साहू बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर व अभिषेक साहू बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा काजोल मेश्राम बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर ने शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला, उपप्राचार्य डॉ. अज़रा हुसैन ने विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।