Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भक्त माता कर्मा की तपस्या, कठिन परिश्रम से संकल्प लेकर आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ सकती हैं आगे - चंद्रिका साहू

  पाटन,दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  पाटन तहसील साहू संघ की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा है कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के ल...

Also Read

 पाटन,दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

पाटन तहसील साहू संघ की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा है कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है। महिलाओं को विशेष रुप से आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम जरूर हो रहे हैं लेकिन योजनाओं के काम की  जो गति  है उसे तेज करने की जरूरत है तथा योजनाओं का धरातल पर पर महिलाओं को वास्तव में लाभ मिल सकेे, इसके लिए कदम  उठाया  जाना चाहिए। 

श्रीमती चंद्रिका साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उक्त आशय की बातें कही है। उन्होंने कहा कि यह वास्तविकता है कि आज भी कई क्षेत्रों में महिलाओं को समान अवसर नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की काम करने वाली परिश्रमी महिलाओं को समान मजदूरी नहीं मिलती। खेतों में काम करने वाली महिला कामगारों को आज भी कम मजदूरी दी जाती है। जबकि उनसे पुरुषों के समान ही काम लिया जाता है। महिलाओं पर अत्याचार होने उनका शोषण किए जाने की शिकायतें आये दिन खबरों में आती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार खत्म होने चाहिए और महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। लेकिन इस दिशा में अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। आज भी महिलाएं जगह-जगह स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं पर हिंसा होना खत्म नहीं हुआ है। उन्हें हर क्षेत्र में कमजोर करने की कोशिशें भी आज भी जारी हैं।

उन्होंने कहा कि भारत देश में भक्त माता कर्मा जैसी महान तेजस्वी, साहसी और बुद्धिमान अनेक स्त्रियों ने जन्म लिया है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया और अपने प्राणों तक की कुर्बानी तक दी है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने भी अपने धैर्य, साहस, बुद्धि और कठिन परिश्रम करने की शक्ति का हमेशा परिचय दिया है। उन्होंने गांव की महिलाओं से तमाम सामाजिक कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें भक्त माता कर्मा की अद्भुत परिश्रम क्षमता से सीख लेनी चाहिए , जिन्हें उनकी तपस्या , कर्मठता और श्रद्धा के परिणाम स्वरूप भगवान ने भी दर्शन दिए। हमें भक्त माता कर्मा के उपदेशों को अपने जीवन में उतारना होगा। हम महिलाओं को  हमारी तपस्या कर्मठता और मेहनत से आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।