Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रंग पंचमी पर दीपक नगर दुर्ग में जमकर खेली गई होली, महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

  दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  रंगो के त्योहार होली के अवसर पर लोगों ने मिलजुल कर खुशियां मनाई और खूब रंग खेला। इस अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम ...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

रंगो के त्योहार होली के अवसर पर लोगों ने मिलजुल कर खुशियां मनाई और खूब रंग खेला। इस अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया । एवरग्रीन महिला शक्ति समिति दीपक नगर दुर्ग द्वारा   रंगपंचमी के दिन श्रीमती शशि बाजपेई और श्रीमती सुधा शास्त्री के नेतृत्व में होली मिलन का कार्यक्रम काफ़ी धूम धाम से मनाया गया।

   होली पर्व को धूमधाम से मनाते हुए यहां पर महिलाये ने एक दूसरे  को गुलाल का टीका लगाया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी ।सभी ने फूलो की होली खेली । गोपिका ज्ञान भक्ति श्रीमती सुषमा स्वर्णकार  और उनकी टीम के सदस्यों के ढोलक की थाप, होली के फाग और फिल्मी गीतों के साथ 30 साल से लेकर 73साल की महिलाएं भी झूम कर नाची और कार्यक्रम का आनंद लिया।

   बुरा न मानो होली है के साथ बहुत ही अच्छे टाइटल सभी को दिया गया।बिखरे मोती जोड़ना (1-1 सदस्य को जोड़ कर रखना) इस भावना के साथ ग्रुप लीडर शशी बाजपेई को दिया गया ये टाइटल उन्हें बहुत अधिक अभिभूत किया।

  इस ग्रुप में प्रतिमाह बर्थडे सेलिब्रेशन किया जाता है इस माह श्रीमती रश्मि शुक्ला और सपना अठवानी का birthday मनाया गया।

   एवरग्रीन महिला शक्ति की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर न सिर्फ दीपक नगर के साथ सिंधी कॉलोनी, बोरसी, सदर बाजार, गया नगर, पंचशील कॉलोनी की महिलाएं भी इसमें शामिल हो कर खुश हैं।