Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जगह-जगह होलिका दहन और मंगल मिलन कार्यक्रम, स्मृति नगर में शाम 7:00 बजे से भव्य कार्यक्रम

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।  होलिका दहन और रंग मिलन का कार्यक्रम जगह-जगह परंपरागत तरीके से भव्य रुप में आयोजित करेंगे तैयारियां की जा रही हैं।...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

होलिका दहन और रंग मिलन का कार्यक्रम जगह-जगह परंपरागत तरीके से भव्य रुप में आयोजित करेंगे तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि कोरोना संकट के कठिन समय में नगाड़ों की थाप कम सुनाई दे रही है और पेड़ पौधों को बचाने होलिका दहन भी औपचारिक तौर पर किया जाने लगा है लेकिन हिंदुओं के इस बड़े पर्व को मनाने में  लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। स्मृति नगर भिलाई में 17 मार्च को शाम को 7:00  बजे से होलिका दहन, मंगल मिलन, संगीत संध्या और नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। 

स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे ने बताया कि यहां होली पर्व प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 

यहां वंदे मातरम उद्यान में आयोजित होलिका दहन, रंग मिलाना संगीत संध्या और नागरिक अभिनंदन समारोह में नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल मुख्य अतिथि होंगे तथा एम आई सी के सदस्य संदीप निरंकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में सभी को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।