Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जिला खनिज विभाग रायपुर का राजस्व वसूली का 2 महीने पहले ही लक्ष्य पूरा

  रायपुर ।  असल बात न्यूज़।।  रायपुर जिले के खनिज विभाग ने अपने राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित समय के 2 महीने पहले ही प्राप्त कर लिया है। ...

Also Read

 रायपुर ।

 असल बात न्यूज़।। 

रायपुर जिले के खनिज विभाग ने अपने राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित समय के 2 महीने पहले ही प्राप्त कर लिया है। विभाग को अपने संसाधनों से वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग ₹66 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य मिला था। इसके एवज में वित्त वर्ष के जनवरी महीने के अंदर तक ही इतनी वसूली कर ली है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में चूना पत्थर से राजस्व की अधिक प्राप्तियां हुई है। रेत की रॉयल्टी में भी बढ़ोतरी हुई है। 

छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर फिलामेंट का कार्य भी शामिल है। सड़क पुल पुलिया तथा भवन के निर्माण का कार्य भी काफी तेज गति से चल रहा है। इसकी वजह से चूना पत्थर की मांग बढ़ी है। चूना पत्थर की गिट्टी के रूप में मांग होती है। सड़क पुल पुलिया तथा भवन के निर्माण में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। जिला खनिज अधिकारी श्री महावर ने बताया कि यहां के गिट्टी की राजधानी रायपुर के साथ पाटन, कांकेर,धमतरी इत्यादि स्थानों पर भी  हो रही है। जिले में चूना पत्थर से प्रत्येक महीने लगभग 40 लाख रुपए की रॉयल्टी प्राप्त हो रही है। वहीं गौण खनिजों चूना पत्थर, फर्शी पत्थर, मुरूम, गिट्टी तथा अन्य खनिजों से प्रत्येक महीने लगभग 3 करोड रुपए रायल्टी मिल रही है।  

खनिजों का अवैध उत्खनन तथा अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। ऐसे मामलों में ₹63 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड इस वित्त वर्ष में अभी तक वसूल किया गया है। चूना पत्थर के नीलामी से भी ₹48 लाख रुपए से अधिक की नीलामी राशि प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वित्त वर्ष  के दौरान जिले का 81.1 करोड़ रुपए राजस्व वसूली  का लक्ष्य था।