Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

तेलीगुंडरा में क्षेत्रीय साहू समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

  पाटन दुर्ग।  असल बात न्यूज़।।  यहां तेलीगुंडरा में परिक्षेत्रीय साहू संघ की कार्यकारिणी का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। का...

Also Read

 पाटन दुर्ग।

 असल बात न्यूज़।। 

यहां तेलीगुंडरा में परिक्षेत्रीय साहू संघ की कार्यकारिणी का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष और कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर समाज को मजबूत बनाने तथा सामाजिक  गतिविधियों के निरंतर संचालन पर विचार विमर्श किया गया तथा कई निर्णय लिए गए। 

परिक्षेत्रीय साहू संघ नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डुलेश्वर साहू,उपाध्यक्ष अश्वन साहू,महिला उपाध्यक्ष चोमीन साहू  कोषाध्यक्ष गरीब दास साहू इत्यादि पदाधिकारी चुने गए हैं। सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम में सर्व श्री गंगादीन साहू अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू अति विशिष्ट अतिथि, सर्व श्री पूरन लाल साहू पूर्व संयोजक न्याय प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पाटन, दिनेश साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष, राम नारायण साहू सचिव न्याय प्रकोष्ठ, क्षेत्रीय साहू समाज जामगांव आर के अध्यक्ष रवि शंकर साहू और उपाध्यक्ष भुनेश्लवरी साहू सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।