Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

827 किसानों ने बेचा 27 हजार 797 क्विंटल धान, नहीं आई किसानों से कोई शिकायत

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।  बारदाने के संकट के बावजूद कृषक सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत पिछले साल की तुलना में लगभग 12 सौ क्विंटल से अधिक धान...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

बारदाने के संकट के बावजूद कृषक सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत पिछले साल की तुलना में लगभग 12 सौ क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की  गई है। इस सीजन में यहां अंतिम दिनों तक लगभग 27 हजार 797 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। यहां से धान का उठाव भी लगातार तेज गति से हो रहा है और अभी 5 हजार 2,27 क्विंटल के आसपास धान का उठाव शेष रह गया है। जानकारी के अनुसार धान खरीदी के एवज में किसानों को लगभग तीन करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। 

यह सोसाइटी के अंतर्गत कुल 10 गांव खेदामारा, कुरूद, कोहका,जुनवानी, खम्हरिया, काटूलबोर्ड, जामुल, अकलोर्डीह और बघेरा इत्यादि गांव के किसान आते हैं। धान बेचने के लिए इस वर्ष यहां 827 किसानों ने पंजीयन कराया, जबकि पिछले वर्ष में किसानों की संख्या 737 के आसपास थी। इस तरह से यहां धान बेचने के लिए 90 किसानों की बढ़ोतरी हुई है। एक किसान से लगभग 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की खरीदी की गई है। किसानों को धान की कीमत का लगभग पूरा भुगतान कर दिया गया है।

इस क्षेत्र में भी किसानों में पतला और मोटा धान की अपेक्षा सरना धान का उत्पादन करने में अधिक झुकाव नजर आया है। यहां किसानों में 18 हजार क्विंटल से अधिक सरना धान की बिक्री की है। अभी तक की जानकारी के अनुसार यहां धान का उठाव तेज गति से हो रहा है और अभी सिर्फ 5000 क्विंटल के आसपास धान का उठाव शेष है।