Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सांसद विजय बघेल पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे जालंधर, प्रत्याशी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से की चर्चा

 सांसद विजय बघेल पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे जालंधर, प्रत्याशी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से की चर्चा भिलाई। ...

Also Read

 सांसद विजय बघेल पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे जालंधर, प्रत्याशी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से की चर्चा

भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

पंजाब और उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों के  विधानसभा के चुनाव में दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में नेताओ और कार्यकर्ताओ के अपनी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचने से यहां का चुनावी माहौल लगातार सरगर्म होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ से भी दोनों मुख्य राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा के द्वारा बड़ी संख्या में नेताओं को उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पंजाब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन जिस तरह से राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है उससे इस ठंड में कमी का ही एहसास हो रहा है। वैसे, यहां चुनाव प्रचार इतना घमासान हो चला है कि किसी को भी ठंड की परवाह करने का समय भी नहीं है। पार्टी के आदेश अनुसार सिर्फ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेना है और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की लगातार चिंता बनी हुई है। 

इस दौरान जब वरिष्ठ नेताओं की भीड़ जमा होती है और वे, सबके साथ अपने यादगार पलों को साझा करते हैं ,अपने अनुभवों को सुनाते हैं  तब उस समय माहौल कुछ बहुत अधिक खुशनुमा नजर आता है। जालंधर ज़िला भाजपा कार्यालय में भी उस समय भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे जब  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर अपना उद्बोधन दिया। इस दिन सभी ने उनके उद्बोधन को सुना और इसके बाद ही चुनाव प्रचार की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल के साथ सर्व श्री सौदान सिंह, ,कच्छ गुजरात के विधायक   विनोद छाबडा  के साथ  पंजाब जालंधर कैंट विधानसभा के भाजपा  प्रत्याशी  सरबजीत सिंह मक्कड,  राजेश बाघा  महामंत्री जिला भाजपा व जिला जलंधर के भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। सांसद श्री बघेल ने सभी से से मिलकर  चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।