Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

इस बार क्या किसी महिला को मिल सकती है जिम्मेदारी ? तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष का चुनाव

पाटन दुर्ग । असल बात न्यूज़।।    तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इस बार क्या किसी महिला को मिल सकती है ? इस पद के लिए जिस तर...

Also Read


पाटन दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

 तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इस बार क्या किसी महिला को मिल सकती है ? इस पद के लिए जिस तरह से महिलाओं के नाम सामने आ रहे हैं उससे समाज के लोगों के बीच यह सवाल उछल रहा है। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष पद  का चुनाव साहू समाज के लोगों के  लिए यहां  काफी प्रतिष्ठापूर्ण  बन गया हैऔर इस पद के लिए समाज के कई चर्चित लोगों की दावेदारी सामने आ रही है। पिछले वर्षों में इस समाज के सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी भी काफी बढ़ी है। बताया जा रहा है कि इसके  चलते इस  चुनाव में कई महिलाओं की दावेदारी भी  सामने आ रही है । 

दुर्ग जिले का पाटन ब्लॉक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है।  यहां पिछले वर्षों से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रत्येक समाज में  सामाजिक गतिविधियां भी काफी बढ़ी हुई दिख रही है । साहू समाज के लोगों की यहां सामाजिक कार्यों में काफी सक्रियता रही है और समाज के लोगों  की राजनीति में भी काफी दखल है। हालांकि यह बात रही है कि समाज के लोगों की कभी किसी एक विशेष राजनीतिक दल के प्रति प्रतिबद्धता नजर नहीं आई है अथवा यह कहा जाए तो सही होगा कि समाज के लोग अपनी व्यक्तिगत विचारधारा के आधार पर अलग अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए नजर आते हैं। यह भी माना जाता है  कि सामाजिक कार्यों में भी इस समाज के लोगों की हिस्सेदारी - सक्रियता जिस तरह से नजर आती है वह  दूसरे समाज के लोगों के लिए भी अनुकरणीय है। ऐसे में यहां तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है तो इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाने  कई नए चेहरे  भी सामने आ रहे हैं। समाज की कई महिलाएं भी इस पद के लिए दावेदारी करती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार इस अध्यक्ष पद के लिए आगामी छह मार्च को चुनाव होगा। इस पद के लिए कई महिलाओं के नाम भी सामने आ रहे हैं जिसमें श्रीमती चंद्रिका साहू का नाम प्रमुखता के साथ लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंद्रिका साहू तहसील साहू संघ पाटन में अभी उपाध्यक्ष है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील साहू संघ के अब तक नंदलाल साहु,प्रेमलाल साहू,गंगादिन साहू और अश्वनी साहू अध्यक्ष रह चुके हैं। अश्वनी साहू वर्तमान में  अध्यक्ष है। तहसील साहू संघ पाटन ब्लाक के सभी 104 गांवों से समाज के लोग के लोग जुड़े हुए हैं। साहू समाज के द्वारा समाज के लोगों को जागरूक करने के साथ समाज में विभिन्न रचनात्मक व सामाजिक काम लगातार बढ़-चढ़कर किए जा रहे हैं। संगठन की सक्रियता के चलते इस बार इसका अध्यक्ष बनने के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि महिलाओं को भी जिम्मेदारी मिल सकती है। महिलाओं ने भी बहुत बार अपनी प्रतिभा को साबित किया है।