Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

शासन की योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश, संभागायुक्त ने सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश

  संभागायुक्त दुर्ग संभाग ने विडियो कान्फ्रेन्सिंग से की है अधिकारियों से चर्चा दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  दुर्ग जिले में राज्य शासन की महत्वा...

Also Read

 संभागायुक्त दुर्ग संभाग ने विडियो कान्फ्रेन्सिंग से की है अधिकारियों से चर्चा

दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

दुर्ग जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करने काम चल रहा है। दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने संभाग के समस्त कलेक्टर्स,तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की है तथा विभिन्न कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने इस दौरान शासन की प्रत्येक योजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया है।


संभागायुक्त दुर्ग संभाग  महादेव कावरे ने   विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से संभाग के समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचयतो एवं संभाग के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को शासन की योजनाओं में गति लाने के संबंध में निर्देश दिए। 

सी-मार्ट हेतु कार्ययोजना बनावें: संभागायुक्त ने सभी कलेक्टर्स को सी-मार्ट की स्थापना हेतु सभी कार्यवाहियां पूर्ण करने निर्देश दिया।

कोविड-19 टीकाकरण कार्य में लाए तेजी:- श्री कावरे द्वारा कोविड टीकाकरण के कार्य में धीमी गति होने पर कलेक्टर बेमेतरा/कबीरधाम को टीकाकरण की गति बढाने के संबंध में निर्देश देते हुए समस्त जिलो को शहरी क्षेत्रो में रात्रि 10 बजे तक टीकाकरण किए जाने हेतु सुझाव दिए गए।

धान खरीदी पश्चात धान उठाव एवं मिलिंग की गहन समीक्षा की गई:- श्री कावरे ने सभी कलेक्टर्स को सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य संपादित किए जाने पर प्रशंसा व्यक्त की एवं निर्देशित किया कि 31 मार्च तक धान उठाव किए जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करें। जिला बालोद मंे केवल 22 प्रतिशत धान उठाव होने पर संभागायुक्त संभागायुक्त ने कलेक्टर से इसका कारण से अवगत होकर कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। इस पर सभी कलेक्टर्स ने संभागायुक्त को आश्वस्त किया कि निर्धारित समय-समी में धान उठाव का कार्य पूर्ण कर लिया जावेगा।

संभागायुक्त दुर्ग संभाग ने संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएंॅ एवं कलेक्टर्स को समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देश दिए एवं धान खरीदी की भुगतान की राशि जल्द ही किसानो को प्राप्त हो इस हेतु सख्त निर्देश दिए।

राजीव युवा मितान क्लब का करे गठन:- खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में शहरी एवं ग्रामीण युवाओं को अवसर प्रदान करने हेतु राज्य शासन द्वारा नवीन योजना राजीव युवा मितान योजना के तहत संभागायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा समस्त कलेक्टर्स को उनके जिले के ग्राम पंचायत में एवं नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किए जाने के संबंध में त्वरित कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई जिस पर कलेक्टर दुर्ग द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में 42 क्लब का गठन किया जा चुका है शेष क्लब के गठन की कार्यवाही प्रगतिपर है।

वर्मी कम्पोस्ट विक्रय में तेजी लावें:- गोधन न्याय योजना अन्तर्गत जिले में 80 प्रतिशत से अधिक उपयोग हेतु एवं अधिक से अधिक कम्पोस्ट विक्रय किए जाने निर्देश संभागायुक्त द्वारा सभी कलेक्टर्स एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतो को निर्देश दिए गए। 

संभागायुक्त ने जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यों की भी समीक्षा कर संभाग में सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिया है।