Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Corona से 10 की मौत, 4 हजार 574 नए संक्रमित

  रायपुर दुर्ग बिलासपुर। असल बात न्यूज़।।  छत्तीसगढ़ राज्य में अब क्षेत्रों में भी कोरोना के संक्रमण का फैलाव तेजी से होता दिख रहा है। राज्य...

Also Read

 रायपुर दुर्ग बिलासपुर।

असल बात न्यूज़।। 

छत्तीसगढ़ राज्य में अब क्षेत्रों में भी कोरोना के संक्रमण का फैलाव तेजी से होता दिख रहा है। राज्य के बड़े वन क्षेत्र कोंडागांव जिले में आज 129 नए संक्रमित मिले हैं जबकि वहीं कांकेर जिले में 103, सरगुजा जिले में 144, और जसपुर जिले में 136 नए संक्रमित मिले हैं। इन जिलों में corona के एक्टिव केसेस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  राज्य में कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ जाने से आज 10 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के संक्रमण के फैलाव के मामले में राज्य के दुर्ग जिले और राजनांदगांव जिले की हालत भी काफी चिंताजनक बनी हुई है।

राज्य में अभी शीतलहर पड़ रही है। लगभग सभी क्षेत्रों में ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में कोरोना का कहर और बढ़ता दिख रहा है। राजधानी रायपुर जिले में आज अपेक्षाकृत कम संक्रमित मिले हैं जहां 1 हजार 208 में संक्रमित मिले हैं, लेकिन वही दूसरे जिलों की हालत बिगड़ती नजर आ रही है। रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, बिलासपुर जैसे जिलों में कोरोना के संक्रमण का फैलाव जस का तस बना हुआ है यहां कहीं नहीं कहा जा सकता कि कोरोना के संक्रमण के फैलाव में 1% भी गिरावट आई है।

महाराष्ट्र प्रदेश से सटे जिले दुर्ग और राजनांदगांव जिले में भी हालात लगातार चिंताजनक बनी हुई है। दुर्ग जिले में आज 751 नए संक्रमित मिले हैं तो वही कोरोना के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई है।

दुर्ग जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आज यहां 751 नए संक्रमित मिले हैं। ऐसा ही हाल राजनांदगांव जिले में भी दिख रहा है जहां आज 231 नए संक्रमित मिले हैं। इन दोनों जिलों में भी लगातार प्रत्येक दिन अधिक संख्या में कोरोना के संक्रमित मिल रहे हैं। रायपुर जिले में इस मामले में आज गिरावट देखी गई है जहां आज सिर्फ 1208 संक्रमित मिले हैं जबकि इस जिले में  प्रतिदिन 24 घंटे  मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में  संख्या 2000 के आसपास हो गई थी।

ओ।मिक्रॉन वेरिएंट की राज्यवार स्थिति


क्रमांक

राज्य

ओमाइक्रोन मामलों की संख्या

छुट्टी दे दी गई/पुनर्प्राप्त/प्रवासित

1

महाराष्ट्र

1,738

932

2

पश्चिम बंगाल

1,672

22

3

राजस्थान Rajasthan

1,276

1,040

4

दिल्ली

549

57

5

कर्नाटक

548

26

6

केरल

536

140

7

उतार प्रदेश

275

6

8

तेलंगाना

260

47

9

तमिलनाडु

241

241

10

गुजरात

236

186

1 1

उड़ीसा

201

8

12

हरयाणा

169

160

13

आंध्र प्रदेश

155

9

14

उत्तराखंड

93

83

15

मेघालय

75

10

16

पंजाब

61

61

17

बिहार

27

0

18

जम्मू और कश्मीर (यूटी)

23

10

19

गोवा

21

21

20

झारखंड

14

14

21

मध्य प्रदेश

10

10

22

असम

9

9

23

छत्तीसगढ

8

8

24

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

3

0

25

चंडीगढ़

3

3

26

लद्दाख

2

2

27

पुदुचेरी

2

2

28

हिमाचल प्रदेश

1

1

29

मणिपुर

1

1

 

कुल

8,209

3,109




असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता