Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कांग्रेस पूर्ण बहुमत में, कांग्रेस को भिलाई में अपना महापौर और सभापति बनाने का पूरा विश्वास

  भिलाई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  आंकड़ों को देखा जाए तो संख्या के हिसाब से नगर निगम भिलाई में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में है और कांग्रेस को यह...

Also Read

 भिलाई, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

आंकड़ों को देखा जाए तो संख्या के हिसाब से नगर निगम भिलाई में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में है और कांग्रेस को यहां से अपना महापौर और सभापति बनाने का पूर्ण भरोसा है। आज यहां शपथ ग्रहण के दिन से कांग्रेसी खेमे में भारी उत्साह दिख रहा है। महापौर और सभापति का नाम तय करने के लिए पार्टी में से में भारी माथापच्ची होती रही लेकिन कांग्रेस ने अंततः महापौर पद के लिए नीरज पाल और सभापति पद के लिए गिरवर बंटी साहू का नाम तय कर लिया है। दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

सत्तर सदस्यीय वाले भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के 37 पार्षदों ने जीत हासिल की है। इस आंकड़े हिसाब से कांग्रेश यहां पूर्ण बहुमत में है और महापौर तथा सभापति के चुनाव में उसे किसी और के सहयोग की भी जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने भी यहां चुनाव मैदान में महापौर पद के लिए महेश वर्मा और सभापति पद के लिए श्याम सुंदर राव को चुनाव मैदान में उतारा है।