Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ईश्वर सिंह ठाकुर बने जामुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सुनीता चेन्नेवार निर्वाचित हुई उपाध्यक्ष

  जामुल, भिलाई। असल बात न्यूज़।  ईश्वर सिंह ठाकुर जामुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। श्री ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्या...

Also Read

 जामुल, भिलाई।

असल बात न्यूज़। 

ईश्वर सिंह ठाकुर जामुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। श्री ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थे। इस तरह से दुर्ग जिले में अकेले जामुल पालिका परिषद में भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाने में सफलता हासिल की है। वहीं कांग्रेस की सुनीता चेन्नेवार यहां उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

भारतीय जनता पार्टी को स्थानीय निकाय के चुनाव में कई क्षेत्रों में क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है। यहां भी आशंका जाहिर की जा रही थी कि उसे क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ सकता है लेकिन ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हुई है। जामुल नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 10 पार्षदों ने जीत हासिल की है जबकि काफी दमखम लगाने के बावजूद कांग्रेस को अपेक्षाकृत सफलता नहीं हासिल हुई। यहां से  जोगी कांग्रेस के भी एक पार्षद ने जीत हासिल की है। कहां जा रहा है कि जोगी कांग्रेस ने भी भाजपा को यहां समर्थन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ईश्वर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष पद के चुनाव में 12 वोट हासिल हुए। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हार गई।


 अध्यक्ष ईश्वर सिंह bjp

नगर पालिका परिषद् जामुल

 अध्यक्ष-  ईश्वर सिंह (बीजेपी) 12  वोट

 उपाध्यक्ष-   सुनीता चन्नेवार  (कांग्रेस)11 वोट 














असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता