Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सिविक सेंटर, सेक्टर 10 में धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

  भिलाई।  असल बात न्यूज़।।  यहां जगह-जगह गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना के साथ तिरंगा फहराया...

Also Read

 

भिलाई।

 असल बात न्यूज़।। 

यहां जगह-जगह गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना के साथ तिरंगा फहराया गया तथा  राष्ट्रगीत जन गण मन का गान किया गया। सेक्टर 10 में गरिमा पूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेक्टर 10 एवं सिविक सेंटर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित  गणतंत्र दिवस समारोह में  वार्ड के पार्षद अभय कुमार सोनी विशेष अतिथि के रूप से शामिल हुए। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया एवं देश के महान वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर  विधायक  देवेंद्र यादव  के संदेश का वाचन किया तथा  क्षेत्रवासियों वासियों को राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार  की उपलब्धियों का उल्लेख किया एवं उपस्थित जनों को इस सुअवसर  पर शुभकामनाएं दी।