Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Ward 31 की पार्षद के कार्यालय का उद्घाटन

भिलाई।  असल बात न्यूज़।।  नगर निगम भिलाई की वार्ड 31 की पार्षद श्रीमती प्रियंका भोला साहू के द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए पार्षद कार्याल...

Also Read


भिलाई। 

असल बात न्यूज़।। 

नगर निगम भिलाई की वार्ड 31 की पार्षद श्रीमती प्रियंका भोला साहू के द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए पार्षद कार्यालय शुरू किया गया है। इसका सांसद विजय बघेल और विधायक विद्या रतन भसीन ने विधिवत पूजा पाठ के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। श्रीमती साहू वार्ड क्रमांक 31 मदर टैरेसा नगर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर पार्षद बनी है।

 कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय  पुर्व विधायक  सांवला राम डाहरे, जिला महामंत्री  शंकर लाल देवांगन, प्रभुनाथ मिश्रा  सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता p विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद  श्री विजय बघेल जी ने कहा हमारी बहन प्रियंका साहु को  सभी ने अपना आशीर्वाद देकर पार्षद बनकर भेजा है। उन्होंने इस दौरान स्थानीय निकाय के चुनाव में हुई कतिपय गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि आम मतदाता हमारे साथ है। हमारे प्रत्याशी जीत रहे थे लेकिन कई सारी शिकायतें हैं कि गड़बड़ी कर हमारे कई प्रत्याशियों  को हरा दिया गया। लेकिन ऐसे जो जीत गए हैं उनको आगे  आप जनता सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महापौर जरुर बन गया है पर आम जनता के मन में कोई  उत्साह नहीं है। जिस तरह से आदेश दिया गया था उससे मतगणना कार्य में लगे कर्मचारी भी त्रस्त थे। आने वाला कल हमारा होगा। नगर पालिका निगम में अपनी लड़ाई पार्षदों को लड़ना है।

इस दौरान सांसद श्री विजय बघेल जी के समक्ष  सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय जी ने कहा मातृ शक्ति को आप सभी ने विजय का आशीर्वाद दिया है। बहुत खुशी की बात है कि केम्प मंडल ने अपने मंडल में बहुत अच्छा कार्य किया है। श्री सांवला राम डाहरे जी ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा केम्प मंडल ने अपने मंडल से सात पार्षदों को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की है।  आज सातों पार्षद  प्रियंका भोला साहु लक्ष्मी धर्मेंद्र दिवाकर सत्यदेवी जयसवाल लक्ष्मी साहु विनोद चेलक एन सलेजा संजय सिंह हमारे बीच उपस्थित हैं।

 इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा रोहन सिंह राहुल परिहार कंवर पाल सिंह जी भी उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह प्रमोद अग्रवाल जी अनिल सोनी नासिर भाई सत्य पाल पासवान देवा चक्रधारी बीपी सिंह सुचीत प्रसाद गामा पहलवान भगवान पहलवान अंकुर पांडेय रोहित यादव शकिल खान जीवन गुप्ता इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।