रायपुर दुर्ग बिलासपुर। असल बात न्यूज़।। कोरोना के संक्रमण से राज्य में कई जिलों मे हालत तेजी से बिगड़ती जा रही है। रायपुर जिले में तो cor...
रायपुर दुर्ग बिलासपुर।
असल बात न्यूज़।।
कोरोना के संक्रमण से राज्य में कई जिलों मे हालत तेजी से बिगड़ती जा रही है। रायपुर जिले में तो corona के संक्रमण का फैलाव जिस तेजी से हो रहा है ,यहां प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या जिससे बढ़ती जा रही है ऐसा देश के शायद कुछ ही शहरों में हो रहा है। यहां,हर दिन संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है। रायपुर जिले में आज 899 नए संक्रमित मिले हैं, वही corona के संक्रमण से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केसेस की संख्या 9 हजार 684 हो गई है।
छत्तीसगढ़ में रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा और दुर्ग जिले में कोरोना के संक्रमण का जिस तरह से फैलाव हो रहा है वह सभी को चिंता में डाल देने वाला है। जो हालात हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि इन जिलों में कोरोना की रोकथाम, उस को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। कड़े उपाय किए जाने चाहिए। Raipur जिले के तो ऐसे हालात है कि 1 दिन पहले कल यहां 752 संक्रमित मिले थे और एक्टिव केसेस की संख्या 2080 थी, आज यहां 899 नए केस मिले हैं मतलब 1 दिन पहले की तुलना में 146 मामले अधिक। और यहां एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 2974 हो गई है।
इसी तरह से बिलासपुर जिले में आज 279 नए केस मिले हैं और यहां के एक्टिव केसेस की संख्या 1 हजार 357 हो गई है। रायगढ़ जिले में 364 जांजगीर-चांपा में 142 और कोरबा जिले में 268 नए मामले सामने आए हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव केसेस संख्या 6905 तक पहुंच गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट की राज्यवार स्थिति
क्रमांक | राज्य | ओमाइक्रोन मामलों की संख्या | छुट्टी दे दी गई/पुनर्प्राप्त/प्रवासित |
1 | महाराष्ट्र | 876 | 381 |
2 | दिल्ली | 465 | 57 |
3 | कर्नाटक | 333 | 26 |
4 | राजस्थान Rajasthan | 291 | 159 |
5 | केरल | 284 | 93 |
6 | गुजरात | 204 | 151 |
7 | तमिलनाडु | 121 | 121 |
8 | हरयाणा | 114 | 83 |
9 | तेलंगाना | 107 | 43 |
10 | उड़ीसा | 60 | 5 |
1 1 | उतार प्रदेश | 31 | 6 |
12 | आंध्र प्रदेश | 28 | 6 |
13 | पश्चिम बंगाल | 27 | 10 |
14 | गोवा | 19 | 19 |
15 | असम | 9 | 9 |
16 | मध्य प्रदेश | 9 | 9 |
17 | उत्तराखंड | 8 | 5 |
18 | मेघालय | 4 | 3 |
19 | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | 3 | 0 |
20 | चंडीगढ़ | 3 | 3 |
21 | जम्मू और कश्मीर | 3 | 3 |
22 | पुदुचेरी | 2 | 2 |
23 | पंजाब | 2 | 2 |
24 | छत्तीसगढ | 1 | 0 |
25 | हिमाचल प्रदेश | 1 | 1 |
26 | लद्दाख | 1 | 1 |
27 | मणिपुर | 1 | 1 |
कुल | 3,007 | 1,199 |
असल बात न्यूज़
सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय
अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप
https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E
...............
................................
...............................
असल बात न्यूज़
खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय
सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक
मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता